'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने फिर खुद को बताया 'हीरो', किस पर साधा निशाना?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर खुद की तारीफ की है और खुद को दुनिया को आतंकवाद और आतंकियों के स्पॉन्सर देश से बचाने वाला बताया है. मिडटर्म इलेक्शन की वोटिंग से एक दिन पहले उन्होंने चुनावी रैली में आतंकवाद पर खुलकर बात की.

donald trump | middle east | iran

डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी रैली में अपनी तारीफों के पुल खुद बांधकर फिर दुनिया को चौंका दिया है. (Credit ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि मुझे आप लोगों के बीच यहां रहना अच्छा लगता है और आज का दिन बहुत बड़ा होने वाला है. मंगलवार रात तक हमारे पास नतीजे आ जाएंगे. मैंने अपने देश को दुनिया के सबसे बड़े ‘आतंक को प्रायोजित करने वाले देश’ से बचाया है. वे 1979 से ही हम पर हमले कर रहे हैं. मेरे पहले कार्यकाल में हमने जनरल सुलेमानी को मार गिराया. वह सड़क किनारे लगाए जाने वाले बमों (IED) का जनक था. उन्होंने इसकी शुरुआत की थी, हमने नहीं. अब हम इसे खत्म कर रहे हैं, हम उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं. उनके पास कोई नौसेना नहीं है. उनके विमान ईरान के रनवे पर इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. उनके पास कोई रडार नहीं है. उनके पास विमान-रोधी हथियार नहीं हैं. उनके पास कोई नेता नहीं है. यही तो मेरी समस्या है. शायद हमने नेताओं के मामले में कुछ ज्यादा ही सख्ती कर दी है. अब बात करने के लिए कोई बचा ही नहीं है. कोई भी राष्ट्रपति नहीं बनना चाहता.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ