चेन्नई में आज स्कूल और कॉलेज बंद, मुरासु चक्रवात का असर; आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट

सोमवार तड़के जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, तूफान पिछले छह घंटों के दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है.

SCHOOL CLOSED.jpg

तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की प्रबल संभावना है. (Photo: AI)

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में दिखाई देने लगा है. तूफान के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु के चेन्नई और तिरुवल्लुर में सोमवार, 2 नवंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के कई तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि चक्रवात के तट के करीब पहुंचने के दौरान हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

और शक्तिशाली हुआ चक्रवात मुरासु

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में तब्दील हो गया है. सोमवार तड़के जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, तूफान पिछले छह घंटों के दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. 2 नवंबर को तड़के 2:30 बजे यह चेन्नई से लगभग 260 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में केंद्रित था. इसके अलावा तूफान नेल्लोर से 290 किलोमीटर, मछलीपट्टनम से 320 किलोमीटर और ओंगोल से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था.

चेन्नई और तिरुवल्लुर में स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए चेन्नई की जिला कलेक्टर एस. मालथी हेलेन और तिरुवल्लुर की जिला कलेक्टर एस. कविता ने सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है. प्रशासन का यह फैसला विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इससे पहले तमिलनाडु के राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार शाम को सभी जिला कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए थे.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में हाल ही में चक्रवात अर्नब का असर देखने को मिला था. अब मुरासु के चलते राज्य के तटीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की आशंका है. भारी बारिश और तेज हवाओं के मद्देनजर प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग की चेतावनी के बीच तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ