Best Juice For Uric Acid: आजकल लोग बहुत ज्यादा मात्रा में प्यूरिन युक्त चीजों का सेवन करते हैं, जिससे यूरिक एसिड का बढ़ना लाजमी है। ऐसी चीजों का सेवन जब अधिक मात्रा में होता है, तो इससे किडनी इन्हें फिल्टर नहीं कर पाती और यह बची गंदगी यूरिक एसिड का रूप ले लेती है।
इससे कई और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए आज आपके लिए कुछ ऐसे जूस लेकर आए हैं, जिससे आप इसका घर बैठे इससे निजात पा सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं, कि किन जूसों का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।
और पढ़िए – World Sleep Day: क्यों जरूरी है 6 से 8 घंटे की नींद, जानिए इसके अच्छे फायदे
इन जूसों के सेवन से कंट्रोल होगा यूरिक एसिड
1. यूरिक एसिड को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी के जूस का करें सेवन
यूरिक एसिड को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी का जूस एक बेहतर ऑप्शन हैं। अगर आपको भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करना है, तो इसके सेवन कर सकते हैं। ये शरीर से हानिकारक केमिकल को बाहर निकालता है और इससे किडनी स्वस्थ रहती है। साथ ही इससे शरीर में एसिड का स्तर भी कम होता है। इसलिए आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।
2. संतरे का जूस भी यूरिक एसिड के लिए बेहतर ऑप्शन
बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए संतरे का जूस भी एक बेहतर ऑप्शन हैं। संतरे में विटामिन सी होता है और ये यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से किडनी भी स्वस्थ रहती है, इसलिए आप इसे भी अपने लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं।
3. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए केले का जूस भी कारगर
इस बात को तो सभी जानते हैं कि केला पोटैशियम का एक बेहतर स्त्रोत होता है। साथ ही इससे शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने की भी क्षमता होती हैं। इसलिए अगर आप भी यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक सरल और बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं।
और पढ़िए – Yoga For Uric Acid: यूरिक एसिड को कम करने के लिए ये पांच योगासन हैं रामबाण, जानें
4. नींबू का रस भी असरदार
शरीर से यूरिक एसिड को कम करने के नींबू भी एक असरदार और बेहतर ऑप्शन होता है। नींबू से शरीर की विषाक्तता कम होती है और इसके नियमित सेवन से यूरिक एसिड भी कंट्रोल होता हैं।
5. सेब का जूस भी करेगा मदद
सेब के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं। साथ ही सेब में मौजूद मेलिक एसिड शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को तोड़ने का काम करता है। इसलिए ये भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का एक बेहतर ऑप्शन हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
2 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
5 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines