‘Sleep’ Important For Mental Health: ‘नींद’ यह एक ऐसी चीज है, जो एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है। बात चाहे फिजिकल हेल्थ की हो या मेंटल हेल्थ की, दोनों में ही ‘नींद’ का बहुत बड़ा योगदान है। हाल ही में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा काम करना चाहता है तो उसे अच्छी नींद लेनी चाहिए। हालांकि, आमतौर पर लोग इस बात को और शरीर में नींद की जरूरत को नजरअंदाज कर देते हैं।
थकान और आलस से भरा होना
लोग अपनी नींद को देने वाले समय को वेब सीरीज और फिल्म देखने में बिता देते हैं। इसकी वजह से वे अपनी जरूरी नींद को पूरा नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण पूरे दिन थकान और आलस से भरे रहते हैं। इसका असर हमारे काम पर भी पड़ता है। स्टडी के अनुसार यह परेशानी हमारे मेंटल हेल्थ की वजह से होती है, जिसकी वजह नींद न पूरी होना है।
नींद पूरी न होने के नुकसान
स्टडी में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी जरूरी नींद को पूरा नहीं करता है तो उसके मेंटल हेल्थ पर इसका काफी असर पड़ता है। नींद पूरी न होने के कारण आप सोचने, सीखने, पढ़ने, याद रखने, बोलने, सुनने और ध्यान रखने की क्षमता को धीरे-धीरे खो सकती है। इसके अलावा आप में चिड़चिड़ापन पैदा हो जाता है। स्टडी के मुताबिक अगर आप रात में अच्छी नींद लेते हैं तो आपका मूड पूरे दिन फ्रेश और चेतन अवस्था में रहेगा।
यह भी पढ़ें: नए साल में हेल्दी और फिट रहने में कारगर साबित होंगे ये 5 टिप्स
अब सवाल उठता है कि आखिर आज की डिजिटल आदतों के लिए नींद कैसे ली जाए। इसके स्टडी में कुछ उपाय बताए गए हैं।
बना सकते हैं एक रूटीन
रात में फोन चलाने की अपनी बुरी आदत को एक अच्छी आदत से बदल सकते हैं। आप फोन को बेड से दूर रखें। इसके बाद आप बेड पर कोई किताब पढ़ सकते हैं या फिर डायरी लिख सकते हैं। इससे आप जल्दी ही सो जाएंगे।
फोन को दूर रखें
बेड पर फोन चलाने वाले लोगों को शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन ऐसी छोटी-छोटी कोशिश के साथ इस पर जीत पा सकते हैं। आप अपने फोन को स्विच ऑफ करके बेड से दूर रखें या फिर उसका फ्लाइट मोड ऑन करें।
सोने से पहले न खाएं ये सब
कोशिश करें कि बिस्तर पर जाने से पहले आप कॉफी और शराब जैसे ड्रिंक का सेवन न करें, क्योंकि इन सभी ड्रिंक्स में काफी ज्यादा कैफीन होता है, जो नींद को खत्म कर देता हैं।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
5 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines