Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई, भयानक ग्रुप ने किया हमला

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड रोमन रेंस के लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. 946 ग्रुप ने उनकी खूब पिटाई कर दी. रिंग में उनका बुरा हाल हो गया था. सैमी ज़ेन ने भी अंत में आकर उनके ऊपर चालाकी से हमला किया.

Roman Reigns

WWE Raw में रोमन रेंस का हुआ बुरा हाल (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. हालांकि शो का अंत उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा. वो इस एपिसोड को भूलना चाहेंगे. इस बार रेंस और उनके भाइयों की जबरदस्त पिटाई हुई है. खासतौर पर रेंस को खूब निशाने में लिया गया है. सबसे बड़ी बात है कि उनके पुराने साथी सैमी ज़ेन ने भी मौके का फायदा उठाकर रेंस को हैलुवा किक जड़ दी.

विज्ञापन

WWE Raw के मेन इवेंट में मचा बवाल

WWE Raw के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और रॉयस कीज के बीच मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मुकाबले में उम्मीद के अनुसार कीज के साथ ओटीएम, जेडा पार्कर और कार्मेलो हेज ने दखलअंदाजी की. इन सभी ने सिकोआ पर हमला कर दिया. मैच रद्द हो गया. सिकोआ बड़ी मुश्किल से रिंग से बाहर गए. वहां पर जाकर वो हंसने लगे. इसके बाद रोमन रेंस और द उसोज़ ने एंट्री की. रिंग के अंदर फिर तगड़ा ब्रॉल हुआ.

विज्ञापन

रेंस ने स्पीयर से बवाल मचाया. वो कीज के ऊपर स्पीयर मारने वाले थे लेकिन एक मास्क मैन ने उनके ऊपर चेयर फेंक दी. उसने रेंस को कंधा मारकर गिरा भी दिया. बाद में पता चला कि वो पूर्व AEW स्टार क्रूज मोंटाना है. उन्होंने कीज के ग्रुप 946 को ज्वाइन किया. वहां से बाजी पलट गई. पार्कर ने जिमी को हथकड़ी लगा दी. वहीं रिंग के बाहर जे उसो को टेबल पर पटका गया. वहीं रोमन के ऊपर खूब लात-घूंसे बरसे. वो रिंग में बेबस नज़र आए. कीज ने रेंस को खतरनाक स्पाइनबस्टर देकर उनकी और ज्यादा हालत खराब कर दी.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन ने उठाया मौके का फायदा

7 नवंबर को क्राउन ज्वैल इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच होने वाला है. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. Raw के एपिसोड की शुरुआत में सैमी की रेंस ने बहुत बेइज्जती की थी. इसका बदला सैमी ने मेन इवेंट में उठाया. रॉयस कीज रेंस को मारने के बाद वहां से चले गए थे. अचानक सैमी ने आकर रोमन को हैलुवा किक मार दी. जिमी उसो भी रेंस को बचा नहीं पाए क्योंकि उन्हें हथकड़ी से बांधा गया था. रेंस और सैमी का मैच अब काफी तगड़ा होने वाला है. सैमी ने बता दिया है कि वो ट्राइबल चीफ से डरने वाले नहीं हैं. इनकी राइवलरी में खूब मजा आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ