मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets खाने के फायदे

Millet Benefits: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से जानिए मिलेट्स क्या हैं, मुख्य मिलेट्स कौन से हैं, इनमें कौन से पोषक तत्व और खनिज होते हैं और इन्हें खाने पर शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं.

Millets Benefits

किन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं मिलेट्स, जानिए यहां. Image Credits- AI

Benefits Of Eating Millets: मिलेट्स को मोटे अनाज भी कहा जाता है. ये छोटे ग्रेन्ड सीरियल फसलें हैं जो सूखे या कठिनाई भरे मौसम से भी लड़ लेती हैं. इन्हें कम केमिकल्स से उगाया जाता है. मिलेट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद कहा जाता है जिसकी वजह इनमें मौजूद खनिजों और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा है. ऐसे में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से जानिए मिलेट्स में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं और इन्हें डाइट का हिस्सा बनाने पर क्या फायदे (Millet Benefits) मिलते हैं. जानिए आपको क्यों मिलेट्स को खान-पान में शामिल करना चाहिए और शरीर के लिए ये कैसे फायदेमंद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं मिलेट्स

ज्वार – ज्वार में प्रोटीन, फाइबर, थियामिन, रिबोफ्लेविन, फॉलिक एसिड और बी कैरोटीन होता है. यह पौटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, जिंक और सोडियम का भी अच्छा स्त्रोत है.

बाजरा – बाजरा को पर्ल मिलेट कहते हैं. इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिस चलते यह इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज के रिस्क को कम करता है. इसमें किसी और सीरियल से कई ज्यादा नियासिन होता है. बाजरा (Bajra) में फोलिएट, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक, विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स की अच्छी मात्रा होती है. बाजरा कैल्शियम और अनसैचुरेटेड फैट्स से भी भरपूर होता है.

विज्ञापन

रागी – रागी (Ragi) कैल्शियम से भरपूर मिलेट है. इसमें सबसे ज्यादा खनिज होते हैं. रागी में पाए जाने वाले प्रोटीन भी यूनिक होते हैं क्योंकि इसमें सल्फर रिच अमीनो एसिड कंटेंट होता है. रागी की एंटी-ऑक्सीडेंट एक्टिविटी भी हाई होती है.

राजगिरा – यह सूडो मिलेट है जिसे अमरनाथ या रामदाना भी कहते हैं. राजगिरा में डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पौटेशियम और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है. राजगिरा कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले गुणों से भी भरपूर होता है क्योंकि इसमें फाइटोस्टेरॉल्स होते हैं.

विज्ञापन

कुट्टू – राजगिरा की तरह ही कुट्टू भी सूडो मिलेट है. इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं. कुट्टू में विटामिन बी1, सी और ई होता है, साथ ही यह पॉलीसैचुरेटेड एसेंशियल फैटी एसिड्स जैसे लिनोलिक एसिड से भरपूर होता है. इसमें किसी और सीरियल ग्रेन से कई ज्यादा जिंक, कॉपर और मैंग्नीज होता है.

मिलेट्स क्यों खाने चाहिए

विज्ञापन

मिलेट्स ग्लूटन फ्री होते हैं, पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें डाइटरी फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है. मिलेट्स में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की भी भरपूर मात्रा होती है, जैसे कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस.

मिलेट्स की एक खासियत यह भी है कि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता. ऐसे में मिलेट्स को डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

मिलेट्स में पाए जाने वाला डाइटरी फाइबर वॉटर एब्जॉर्बिंग गुणों से भरपूर होता है और भारी होता है. इससे शरीर को बेहतर तरह से डिटॉक्स होने में मदद मिलती है.

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं मिलेट्स

विज्ञापन
  • मिलेट्स एंटी-एसिडिक गुणों से भरपूर होते हैं
  • ये ग्लूटन फ्री होते हैं
  • मिलेट्स से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है
  • ये ब्लड प्रेशर कम करने में इफेक्टिव होते हैं
  • ये अनाज गैस्ट्रोइंटेस्टिनल कंडीशंस जैसे गैस्ट्रिक अल्सर या कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार
  • मिलेट्स खाने पर कब्ज, पेट की गैस, ब्लोटिंग और क्रैम्पिंग से छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें – पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव या बिल्कुल भी नहीं इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण, महिलाएं जांच में ना करें देरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - FSSAI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ