Diwali Recipe: घर पर कैसे बनाएं दिवाली वाले शक्करपारे? यहां जानिए आसान रेसिपी

क्या आप भी घर पर इस दिवाली दियों के आकार वाले शक्करपारे बनाना चाहते हैं तो आइए आपको इस पकवान की आसान रेसिपी बताते हैं, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

Diwali Recipe

दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं घर के बने कुरकुरे शक्करपारे (Image: AI)

दिवाली का त्योहार को बस कुछ ही दिन बाकी है, जिसके बाद हर देश-विदेश में लोग इस त्योहार का जश्न मनाएंगे. इस दिन रिश्तेदार एक दूसरे के घर आते जाते हैं और मिठाइयों-गिफ्ट आदि से खुशियां बांटते हैं. ऐसे में अगर कुछ टेस्टी खाने को मिल जाए, तो त्योहार का रंग दोगुना हो जाता है. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि दिवाली के दिन खासतौर से बनाए जाने वाले शक्करपारे कैसे बनाते हैं? अगर आपने भी पहले कभी इस पकवान को नहीं बनाया है, तो हम आपको इस स्टोरी में इस पकवान की आसान रेसिपी देंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी से घर पर दिवाली वाले शक्करपारे बना सकेंग.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली वाले शक्करपारे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लगभग 20 पीस
  • 250 ग्राम मैदा
  • 75 ग्राम देसी घी
  • 150 ग्राम चीनी
  • 1 चम्मच कटी हुई मिली जुली मेवा
  • जरूरत अनुसार, तलने के लिए देशी घी या तेल
  • जरूरत अनुसार केसर के धागे इलायची के दाने

घर पर कैसे बनाएं शक्करपारे

  • मैदा में देशी घी का मोयन लगाकर जरूरत अनुसार, पानी डालकर सख्त गूथ लें और 10 मिनट के लिए इसे ढककर रख दें
  • अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर हाथ से दिए का आकार दें.
  • फिर गहरे कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर इन दियों को तल लें.
  • तल जाने के बाद इन दियों को उल्टा करके रख दें जिससे अतिरिक्त घी/तेल निकल जाए.
  • अब चीनी में आधा कप पानी डालकर चाशनी तैयार करें और चाशनी की कुछ बूंदे पानी में डाल कर देख लें अगर पानी में चाशनी जैम जाती है तो चाशनी तैयार है.
  • चाशनी इसमें केसर के धागे व इलायची भी अपनी इच्छा अनुसार डाल सकते हैं, इससे स्वाद बढ़ जाएगा.
  • तैयार दियों को चाशनी में डालें और 2-3 मिनट में निकाल कर बाहर रख दें और मेवा डालकर दिए की तरह सजा दें.
  • दिवाली के लिए खास शकरपारे तैयार हैं, जिसे आप मेहमानों के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट काजू कतली? यहां जानिए बनाने की आसान रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ