नए साल में हेल्दी और फिट रहने में कारगर साबित होंगे ये 5 टिप्स

New Year 2024 Healthy Tips: नए साल में कई लोग खुद पर ध्यान देने की, हेल्थ बनाने की या अधूरे कामों को पूरा करने की जरूर सोच रहे हैं, लेकिन इसके लिए हमारे शरीर का स्वस्थ होना सबसे पहली प्राथमिकता है। तभी हम लाइफ में कुछ नया कर पाएंगे और इसके लिए हमें अपनी आदतों से लेकर कई चीजों में बदलाव करना चाहिए।

20 health tips for 2023 Healthy new year tips 2020 new year resolutions ideas new year resolutions for students new year resolution 2023 for students 10 tips for good health

Image Credit: Freepik

New Year 2024 Healthy Tips: नए साल का मतलब एक अच्छी और पॉजिटिव शुरुआत, अधिकतरों के लिए सब कुछ नया काम करने के लिए एक नया अवसर मिल रहा है। कई लोग कितनी सारी प्लानिंग लेकर चलते हैं कि जो काम रह गए हैं, वो पूरे करने हैं। हम में से कई लोग काम पर फोकस को लेकर, पैसे बचाने को लेकर, काम का प्रेशर बिलकुल नहीं लेना है, फैमिली के साथ समय बिताना और दोस्तों को भी समय देंगे,जैसी कई अनगिनत चीजें शामिल रहती हैं,लेकिन ये सब पूरा तभी हो पाएगा जब आप अंदर से मजबूत रहेंगे और अपने गोल्स को पूरा कर पाएंगे। ये सब करने के लिए बॉडी का फिट होना जरूरी है और 2024 में इसके लिए आपको अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने चाहिए। आइए जान लेते हैं कुछ ऐसे ही आसान से टिप्स-

विज्ञापन

देर से उठने की आदत बदलें

ठंड में सुबह-सुबह उठना थोड़ा सा मुश्किल काम लगता है, लेकिन एक बार जल्दी उठकर तो देखें आपको कितने सारे लाभ मिलते हैं। देर से उठने पर एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता है। जल्दी उठने पर एक्सरसाइज या योग करने का समय मिलेगा। आराम से बैठकर नाश्ता करने का टाइम मिलता है। कुछ दिन कठिन लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे आदत बन जाएगी। सुबह जल्दी जागने के लिए रात को समय पर सोना चाहिए।

विज्ञापन

2024 के हेल्थ गोल बनाएं, इसके लिए देखें ये Video-

हाईड्रेट रहें

हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ भरपूर पानी पीना भी जरूरी है।  डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट भी डेली 7 से 8 ग्लास पानी का सेवन करने के लिए कहते हैं। इसके अलावा ताजे फलों का जूस, वेजिटेबल सूप, दूध, दही और नारियल पानी पूरे दिन की डाइट में शामिल करना चाहिए। ठंड में सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन

खुद के लिए समय निकालें

कभी-कभी अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। न फोन, न टीवी, न किसी से मिलना बस कुछ घंटे अपने लिए निकालें और घर पर योग, एक्सरसाइज, अच्छा खाना बनाना और खाना, अच्छी किताबें पढ़ना शामिल करें।

विज्ञापन

सुबह उठकर ये 5 काम जरूर करें, इसके लिए देखें ये Video-

लिफ्ट के बदले सीढ़ियों का यूज करें

ऑफिस या घर में आने-जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का यूज करें। इससे आपकी हेल्थ ठीक रहेगी। पैरों के साथ-साथ दिल भी हेल्दी रहता है।

विज्ञापन

हेल्दी डाइट पर ध्यान देना चाहिए

कोई भी काम करने से पहले सबसे पहले हेल्थ का ठीक होना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है हेल्दी डाइट लेना और इसमें आपको फल और हरी सब्जियों को खाने में शामिल करें और जंक,फास्ट फूड को खाना छोड़ दें। आपका मोटापा,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों से बचाव होता है।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ