ढाई लाख के गहने, 25 हजार कैश… ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते-रोते बनाया वीडियो

सोशल मीडिया पर आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कूपे में सफर कर रही एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती-बिलखती हुई काफी परेशान नजर आ रही हैं.

Lucknow Woman

सोशल मीडिया पर आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कूपे में सफर कर रही एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती-बिलखती हुई काफी परेशान नजर आ रही हैं. Credit: X (@GemsOfRailway )

सोशल मीडिया पर आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कूपे में सफर कर रही एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती-बिलखती हुई काफी परेशान नजर आ रही हैं. महिला ने वीडियो में बताया कि लखनऊ स्टेशन पर एक चोर ने उनके करीब 2.50 लाख के गहने और 25 हजार रुपये कैश चुरा लिए. महिला ने रोते-रोते वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई और साथ ही ये सवाल उठाया कि क्या पैसेंजर अंदर से लॉक किए हए फर्स्ट AC कोच में भी सेफ नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा ‘राजा’ हो गया चोरी, मालिक ने किया 1 लाख रुपये इनाम का ऐलान

विज्ञापन

बच्चे की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Gems of Railways नाम के अकाउंट से शेयर की गई इस वीडियो में एक महिला रोते हुए पूरी वारादत के बारे में बता रही है. उन्होंने कहा, मैं फर्स्ट AC में सफर कर रही थी और लखनऊ स्टेशन पर मेरे सारे गहने चोरी हो गए. कोई फर्स्ट AC में घुस आया और सब कुछ चुरा ले गया. महिला ने चोरी हुए सामान के साथ-साथ अपने बच्चे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, ”शुक्र है कि मेरा बच्चा किडनैप नहीं हुआ, लेकिन मेरे 2.5 लाख रुपये के गहने और 25,000 रुपये नकद चोरी हो गए.”

‘मदद के लिए नहीं आई पुलिस’

पीड़िता ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि फर्स्ट AC में सफर करना भी सुरक्षित नहीं है. महिला ने ये भी दावा किया कि उन्होंने चार बार इमरजेंसी चेन खींची, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली. महिला ने कहा कि फर्स्ट AC का बंद केबिन खोलना कैसे मुमकिन हो सकता है. वीडियो के वायरल होते ही उत्तरी रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. साथ ही RPF और उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को टैग करते हुए इस मामले की जांच करने को कहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ