IND vs NZ: ऋतुराज-ईशान OUT, श्रेयस-अक्षर IN, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को होगा पहला वनडे मुकाबला (PIC Credit -ANI)
India vs New Zealand Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. पहले वनडे में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
विज्ञापन
इससे पहले सबके मन में यही सवाल है कि पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? किन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा. तो आइए जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है.
विज्ञापन
गिल-रोहित करेंगे ओपन, नंबर-4 तक कोई बदलाव नहीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि नंबर-4 तक की बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नंबर-1 से 4 तक खेलते दिखेंगे. रोहित और कप्तान गिल ओपनिंग करेंगे, जबकि नंबर-3 पर कोहली का खेलना तय है. वहीं, चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ की जगह श्रेयस खेलते नजर आएंगे.
वहीं, एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले ईशान किशन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह वनडे टीम में पक्की नहीं है. केएल राहुल वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की पहली पसंद हैं और उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की मानी जा रही है. इसके बाद दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे.
वहीं, स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह नमन धीर को टीम में शामिल किया जा सकता है, जो स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. बल्लेबाजी में गहराई को ध्यान में रखते हुए नमन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार के कंधों पर होगी.