पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव या बिल्कुल भी नहीं इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण, महिलाएं जांच में ना करें देरी

Cancer Symptoms In Women: यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन से जानिए पीरियड्स से जुड़ी कौन सी दिक्कतें कैंसर का लक्षण हो सकती हैं. महिलाओं में होने वाले ऐसे 3 कैंसर हैं जिनके लक्षण पीरियड्स में होने वाली असामान्य गड़बड़ी से पहचाने जा सकते हैं.

Cancer Symptoms In Women

महिलाओं में होने वाले 3 कैंसर के लक्षण जानिए यहां. Image Credits- AI

Period Problems Cancer Sign: पीरियड्स से जुड़ी कोई ना कोई दिक्कत महिलाओं को अक्सर ही होती रहती है, कभी पीरियड्स कम या ज्यादा हो जाते हैं तो कभी सही तारीख पर नहीं आते. लेकिन, अगर यह दिक्कत लंबे समय तक बनी रहे तो खतरे का संकेत हो सकते हैं. महिलाओं को होने वाले ऐसे 3 बड़े कैंसर हैं जिनके लक्षण पीरियड्स से जुड़े हुए भी हैं. ऐसे में इन लक्षणों को समय रहते पहचानना और जांच कराना बेहद जरूरी है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन से जानिए कौन से हैं ये 3 कैंसर जिनके लक्षण (Cancer Symptoms) पीरियड्स में गड़बड़ी या पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों से पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन कैंसर में होती हैं पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें

यूट्राइन कैंसर

यूट्राइन कैंसर (Uterine Cancer) का सबसे आम प्रकार है एंड्रोमेट्रियल कैंसर. यह गर्भाशय का कैंसर है जो गर्भाशय की भीतरी परत में होता है. इसमें कैंसर की सेल्स गर्भाशय के भीतर पनपने लगती हैं और तेजी से बढ़ती और फैलती हैं.

विज्ञापन

यूट्राइन कैंसर के लक्षण –

  • इसमें वजाइनल डिस्चार्ज या वजाइनल ब्लीडिंग होती है जो नॉर्मल नहीं लगती है
  • शरीर के निचले हिस्से में भारीपन और दर्द महसूस हो सकता है
  • पीरियड्स रुकने के बाद ब्लीडिंग होना
  • मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग होना.

सर्वाइकल कैंसर

विज्ञापन

महिलाओं के सर्विक्स में पनपने वाले कैंसर को सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) कहते हैं. सर्विक्स में सेल्स की ग्रोथ आउट ऑफ कंट्रोल होने पर यह कैंसर होता है. सर्विक्स महिलाओं के प्रजनन तंत्र का वह हिस्सा है जो गर्भाशय से वजाइना को जोड़ता है. यह एक मोटी ट्यूब जैसा अंग है. सर्वाइकल कैंसर की शुरुआत में हो सकता है कि लक्षण नजर ना आएं, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है लक्षण दिख सकते हैं.

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण

विज्ञापन
  • सर्वाइकल कैंसर में वजाइनल ब्लीडिंग (Vaginal Bleeding) हो सकती है जो नॉर्मल ना हो
  • एब्नॉर्मल वजाइनल डिस्चार्ज हो सकता है
  • शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हो सकती है.

ओवेरियन कैंसर

महिलाओं के अंडाशयों में होने वाले कैंसर को ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) कहते हैं. यह कैंसर ओवरीज, फेलोपियन ट्यूब या पेरिटोनियम में हो सकता है और इसमें ट्यूमर अलग-अलग तरह का हो सकता है. महिलाओं के शरीर में 2 ओवरीज होती हैं जो गर्भाशय के दोनों तरफ होती हैं. ओवरीज का काम फीमेल हार्मोन बनाना और प्रजनन के लिए अंडे प्रोड्यूस करना है. ओवरीज का कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसके लक्षण समय रहते पहचानने जरूरी हैं.

विज्ञापन

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

  • असामान्य वैजाइनल डिस्चार्ज और ब्लीडिंग होना
  • शरीर के निचले हिस्से में दर्द और भारीपन महसूस होना
  • पेट में दर्द होना, कमर में दर्द महसूस होना
  • कुछ खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होना
  • कुछ खाने में दिक्कत होना
  • बाथरूम जाने की आदत में बदलाव आना, अक्सर ही पेशाब आना या एकदम से पेशाब आना.

महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कोई ऐसी दिक्कत होती है जो नॉर्मल नहीं लगती है तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए. इससे अगर किसी बीमारी का अंदेशा होगा तो उसे कंफर्म किया जा सकेगा. अपने शरीर के चेतावनी संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


Source - CDC 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ