Hair Dandruff Is HIV: सिर में रूसी होना बहुत ही आम समस्या है, जिसका सामना ज्यादातर लोग कर रहे हैं. ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी और लगातार झड़ते बालों का भी सामना कर रहे हैं. कई बार शैंपू या क्रीम से रूसी से छुटकारा नहीं मिलता और पपड़ी जमने की समस्या भी होने लगती है. ऐसा खानपान पर ध्यान ना देने की वजह से हो सकता है, लेकिन कई बार यह मामला गंभीर हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोग इस बारे में सोचते नहीं हैं कि रूसी होने की वजह HIV हो सकता है. यह हम सोच भी नहीं सकते, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टर फहद इम्तियाज ने बताया कि उनके पास एक ऐसा मरीज आया जिसके सिर में डैंड्रफ था. इसका इलाज किया गया और पता चला कि इस आदमी को HIV की शिकायत है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि किस तरह पुरुष HIV जैसी बीमारी का पता लगा सकते हैं. इसके लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं छोटे छालों से भी हो सकता है मुंह के कैंसर की शुरुआत?
क्या सिर की रूसी HIV का संकेत है?
ऐसा अक्सर नहीं होता क्योंकि ज्यादा मामलों में रूसी की समस्या HIV का संकेत नहीं मानी गई है, लेकिन ऐसा कुछ मामलों में देखा गया है. हालांकि, सिर में रूसी होने के कई कारण हो सकते हैं.
- स्कैल्प का सूखा होना
- ज्यादा ऑयली होना
- फंगल इंफेक्शन
- ज्यादा स्ट्रेस लेना
- गलत शैंपू का इस्तेमाल करना
- ठंडा मौसम होना
- हार्मोनल बदलाव होना
कैसे पता चलेगा HIV है?
HIV की बीमारी का पता टेस्ट से लगाया जा सकता है. इस बीमारी का कोई सटीक नहीं है, लेकिन लक्षणों का अनुमान जरूर लगाया जा सकता है. अगर आपको नीचे बताए गए संकेतों में से कुछ भी 4 हफ्तों से ज्यादा हो रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए.
- लगातार बुखार रहना
- गले में खराश होना
- शरीर में दर्द होना
- ज्यादा थकान रहना
- गर्दन या बगल में सूजन आना
- स्किन इंफेक्शन होना
- वजन कम होना
- बार-बार बीमार पड़ना
- लंबे समय तक डायरिया रहना
- रात में पसीना आना
सिर में बहुत ज्यादा डैंड्रफ हो तो क्या करें?
अगर आपके सिर में बहुत ज्यादा खुजली है तो आपको डॉक्टर की सलाह पर एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. स्कैल्प को साफ रखने की कोशिश करें ताकि यह किसी गंभीर बीमारी का रूप ना ले सके. अगर बालों को साफ रखा जाएगा तो रूसी की समस्या से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.