क्या आप जानते हैं छोटे छालों से भी हो सकता है मुंह के कैंसर की शुरुआत?

आपके मुंह में कभी न कभी छाले जरूर निकले होंगे, जो कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार ये छाले मुंह के कैंसर का भी संकेत देते हैं? आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स इन छालों को लेकर.

Mouth Cancer Early Symptoms

छाले कैसे बनते हैं मुंह के कैंसर की निशानी?

Mouth Cancer: मुंह में कभी-कभी छोटे छाले हो जाते हैं, जो काफी आम बात है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार ये मामूली छाले बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकते हैं. अक्सर हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं या घरेलू उपायों से ठीक होने का भरोसा रखते हैं. लेकिन क्या हो अगर ये छोटे छाले जल्दी ठीक न हो और दिक्कत और बढ़ जाए? ऐसी स्थिति को एक्सपर्ट्स कैंसर से जोड़ते हैं.

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर ये छाले लगातार 2 हफ्तों से ज्यादा रहें या बढ़ते जाएं, तो यह ओरल कैंसर या प्री-कैंसर की शुरुआत हो सकती है. मुंह के कैंसर में समय पर पहचान बेहद जरूरी है, क्योंकि जल्दी इलाज होने पर इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. इसलिए हम आपको इस गंभीर बीमारी के लक्षण और इससे जुड़े कुछ खास बातें बताएंगे, जो इस समस्या से वक्त रहते बचा सकता है.

विज्ञापन

मुंह का कैंसर किन हिस्सों को प्रभावित कर सकता है

मुंह का कैंसर होंठ, जीभ, मसूड़े, गाल के अंदर, तालू या गले के पिछले हिस्से में हो सकता है. भारत में यह विशेष रूप से तंबाकू (गुटखा, पान मसाला), सिगरेट, बीड़ी या शराब के ज्यादा सेवन करने वालों में आम है. शुरुआती पहचान के बाद उचित इलाज से कैंसर को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है. हालांकि जरूरी है कि हम छालों को पहचानें और उसे नजरअंदाज न करें. इस बात का भी ख्याल रखें कि अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो आगे चलकर समस्या बढ़ सकती है और कैंसर को कंट्रोल करना या ठीक करना मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन
  • सफेद पैच (Leukoplakia) – मुंह के अंदर सफेद धब्बे, जो रगड़ने पर भी नहीं हटें और ये खुरदरे या मोटे हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स इसको प्री-कैंसर की स्थिति का संकेत मानते हैं.
  • लाल पैच (Erythroplakia) – मुंह के लाल धब्बे, जिनमें कभी-कभी खून भी आ सकता है.
  • सफेद और लाल मिश्रित धब्बे – कुछ हिस्सों में सफेद और लाल रंग दोनों के धब्बे दिखाई दे सकते हैं.
  • गांठ या सूजन – जीभ, गाल या जबड़े में कोई गांठ या सख्त जगह महसूस होना भी इस समस्या का संकेत हो सकते हैं.
  • अन्य संकेत – मुंह खोलने में कठिनाई, निगलने में दिक्कत, कान में दर्द, आवाज में बदलाव, मुंह से बदबू या अचानक दांत ढीले होना भी इसके बड़े लक्षण हैं.

मुंह के कैंसर के मुख्य लक्षण

  • दर्द रहित गांठ या सूजन.
  • लंबे समय तक ठीक न होने वाला अल्सर या घाव.
  • लार में खून आना.
  • निगलने में परेशानी या आवाज बदलना.
  • वजन घटना और थकान महसूस होना आदि इसके मुख्य लक्षणों में शामिल हैं.

कब करें डॉक्टर से संपर्क

विज्ञापन

ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर मुंह के छाले कैंसर नहीं होते. ये अक्सर तनाव, विटामिन की कमी, मसूड़ों या दांतों की चोट, या संक्रमण के कारण होते हैं और 1-2 हफ्तों में ठीक हो जाते हैं. लेकिन अगर ये छाले लंबे समय तक बने रहें, बढ़ते जाएं, या ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है. समय रहते जांच और इलाज मुंह के कैंसर को नियंत्रित करने में मदद करता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ