Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

शरीर में दिख रहे ये 7 संकेत हो सकते हैं टीबी की शुरुआत, समय रहते पहचान बचा सकती है आपकी सेहत

टीबी की बीमारी के बारे में आपने कई बाते सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं इस बीमारी के शिकार हुए लोगों में शुरुआत में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं? अगर सही समय पर इन आम से दिखने वाले लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 7 संकेत, जो टीबी का खतरा बताती हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 25, 2026 10:00
TB
टीबी की बीमारी के लक्षण.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार शरीर कुछ संकेत देता है, लेकिन हम उन्हें आम कमजोरी, मौसम बदलने या मामूली थकान समझकर टाल देते हैं. हालांकि, आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि, कई बार ये मामूली सी दिक्कतें गंभीर बीमारियों का संकेत दे रही होती हैं, जिससे बचाव बेहद जरूरी है. ऐसी ही एक गंभीर बीमारी है टीबी (Tuberculosis), जो धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना सकती है. भारत में यह बीमारी आज भी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या मानी जाती है, जिससे बड़ी संख्या में लोग शिकार हैं.

हालांकि, सही समय पर लक्षणों की पहचान से इसका इलाज संभव हो सकता है, लेकिन लापरवाही करने पर यह बीमारी खतरनाक रूप ले सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: माता-पिता को शुगर है तो क्या आपको भी होगी? जानिए बचाव के 4 आसान तरीके

क्या है टीबी और कैसे फैलती है यह बीमारी What is TB And How This Disease Spread?

टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नाम के बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है. यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हवा के जरिए फैलती है. जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या जोर से बोलता है तो उसके मुंह से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों के जरिए यह बैक्टीरिया आसपास के लोगों तक पहुंच सकता है. कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को इसका खतरा ज्यादा होता है. टीबी ज्यादा तर फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर यह शरीर के अन्य अंगों तक भी फैल सकता है. अच्छी बात यह है कि अगर टीबी का पता शुरुआत में चल जाए तो डॉक्टर की सलाह और नियमित दवाओं की मदद से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

टीबी के ये शुरुआती लक्षण हो सकते हैं खतरे की घंटी Early Symptoms of TB

अगर आपके शरीर में नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है, क्योंकि आपकी एक गलती इस समस्या के खतरे को बहुत गंभीर बना सकती है.

लगातार खांसी रहना: अगर खांसी 2-3 हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहे तो यह सामान्य नहीं है, आप इसे मौसम में बदलाव समझकर नजरअंदाज करने की गलती न करें, बल्कि वक्त रहते डॉक्टर की सलाह लें और अपनी जांच कराएं.

हल्का बुखार रहना: खासकर शाम या रात में बुखार और ठंड लगना टीबी के सामान्य लक्षणों में शामिल है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

बलगम या खून आना: साथ ही, अगर आपको खांसते समय ज्यादा बलगम या खून दिखने लगे, तो यह फेफड़ों में संक्रमण का संकेत हो सकता है. टीबी की बीमारी में ऐसा अक्सर देखा जाता है, इसलिए इसे भी गलती से इग्नोर न करें.

सीने में दर्द: खांसते या गहरी सांस लेते समय दर्द होना भी एक चेतावनी हो सकती है.

रात में ज्यादा पसीना आना: रात में सोते वक्त अगर बिना किसी कारण बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो यह भी टीबी की बीमारी का संकेत हो सकता है, इसे आप गलती से भी गर्मी या कपड़ों को दोष देकर नजरअंदाज न करें.

अचानक वजन कम होना: बिना कारण वजन घटना और भूख कम लगना शरीर में संक्रमण की ओर इशारा करता है.

लगातार थकान: हर समय कमजोरी और थकावट महसूस होना भी टीबी का लक्षण हो सकता है.

समय पर सही इलाज बचा सकता है आपकी जिंदगी Tips to Prevent From TB

टीबी को नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता है, अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह संक्रमण फेफड़ों से शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हड्डियों और दिमाग तक भी पहुंच सकता है. इससे इलाज लंबा चल सकता है और मरीज की हालत भी ज्यादा गंभीर हो सकती है. इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है कि खांसते समय मुंह ढकें, साफ-सफाई का ध्यान रखें, पौष्टिक भोजन करें और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत रखें. अगर कोई भी संदिग्ध लक्षण दिखाई दे तो तुरंत जांच करवाएं, ताकि वक्त रहते इस स्थिति से निपटा जा सके.

यह भी पढ़ें: कोविड से रिकवर हुए लोगों को जरूरी कराना चाहिए ये जरूरी टेस्ट, बढ़ रहा है कैंसर का खतरा!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 25, 2026 10:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.