केमिकल वाली दवाइयों से कैसे बेहतर है योग और नेचुरोपैथी? आयुर्वेद बदल रहा लोगों की जिंदगी, पतंजलि की खास थेरेपी से मिल रही कई बीमारियों से राहत

अक्सर लोगों कहते हैं कि केमकिल वाली दवाइयों से बेहतर नेचुरल उपचार है, जैसे योग और नेचुरोपैथी. इन दोनों तरीकों को अपनाने से साइड इफेक्ट का भी खतरा नहीं होता है और असर भी देखने को मिलता है. आइए जानते हैं आखिर क्यों लोग आयुर्वेद को केमिकल दवाइयों से बेहतर मान रहे हैं?

Naturopathy benefits

नेचुरल उपचार बेहतर है या केमकिल वाली दवाइयों का सेवन? (Image: AI)

लोगों की खराब लाइफस्टाइल के कारण उनको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लोगों की कम फिजिकल एक्टिविटी ( शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण, ज्यादा तला भुना खाने, सही डाइट का न अपनाने के कारण डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारी, किडनी की बीमारी, कैंसर, और कई तरह के रोगों का शिकार होना पड़ता है. जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक तरह-तरह की रंगीन केमिकल से बनी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है. ऐसे में नेचुरल उपचार, योग और नेचुरोपैथी उन लोगों के लिए सबसे बेहतर और फायदेमंद साबित होता है, जो इन रोज-रोज की दवाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं और इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं. आइए जानते हैं आखिर कैसे केमिकल वाली दवाइयों से बेहतर मानी जाती है नेचुरल और यौगिक थेरेपी?

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल वाली दवा या आयुर्वेदिक उपचार कौन सबसे असरदार?

दोनों ही तरीके शरीर में पनप रही समस्या को ठीक करने में कारगर होती है और लोग किसे उपचार के लिए अपनाएं, यह भी लोगों का ही फैसला होता है. कई बार लोगों के मुंह से सुनने के मिलता है कि कमेकिल वाली दवाइयों से बेहतर योगा, नेचुरल उपचार और नेचुरोपैथी होती है. इस दावे के पीछे का तत्व लोगों का होता है कि केमिकल वाली एलोपैथिक दवा कई बार रिएक्शन कर जाती है, जिससे नई बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, इसके अलावा कई लोग यह भी कहते हैं कि एलोपैथिक दवा बहुत महंगी होती है और काफी लंबे वक्त तक उन्हें चलाना होता है. इसलिए आयुर्वेदिक रास्ता सबसे आसान और असरदार रह जाता है, जो न सिर्फ जेब पर हल्की पड़ती है बल्कि समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है.

योग और नेचुरोपैथी के फायदे

विज्ञापन

योगा, नेचुरल उपचार और नेचुरोपैथी शरीर को बिना दवाओं के स्वस्थ रखने के प्राकृतिक तरीके हैं. योग करने से शरीर लचीला बनता है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है. वहीं नेचुरोपैथी में सही खानपान, उपवास, धूप, पानी और मिट्टी से उपचार किया जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. यह तरीके साइड इफेक्ट से मुक्त होते हैं और लंबे समय तक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं. लोगों को प्राकृतिक तरीके से उपचार से जोड़े रखने और केमिकल वाली महंगी दवाइयों से राहत दिलाने में योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि (Patanjali)देशभर में बड़ा काम कर रही है. उनके वेलनेस सेंटर (Patanjali Wellness Centre) में नेचुरोपैथी से लेकर योगा आदि जैसे कई प्राकृतिक उपचार को अपनाया जाता है और गंभीर बीमारियों से राहत दिलाया जाता है, यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग देश और विदेश में उनको फॉलो करते हैं और दवाइयों के बजाय नेचुरल तरीकों से अपना इलाज करते हैं.

सबसे ज्यादा अपनाई जाती है ये नेचुरल थेरेपी, लोगों को दिखता है फर्क

विज्ञापन

आयुर्वेद में कई नेचुरोपैथी के बारे में बताया गया है, जिसका इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि कई सालों से होता चला आ रहा है. ये तमाम नेचुरोपैथी लोगों को उनकी समस्याओं से न सिर्फ बचाती है, बल्कि साइड इफेक्ट का भी खतरा कम करती है. आयुर्वेद के इन खजानों का हर कोई लाभ उठा सके, इसके लिए पतंजलि लोगों के बीच काफी एक्टिव है और नेचुरोपैथी को लेकर जागरूकता फैला रही है, ताकि लोग नेचुरली अपनी आपको ठीक कर सके. नीचे हमने कुछ ऐसी नेचुरोपैथी के बारे में बताया है, जो सबसे ज्यादा अपनाई जाती है और उनका रिजल्ट भी अच्छा निकलकर आता है.

मड थेरेपी (Mud Therapy):

विज्ञापन

मड थेरेपी में शरीर के प्रभावित हिस्सों पर विशेष प्रकार की साफ मिट्टी का लेप लगाया जाता है. यह शरीर की गर्मी कम करने, पेट की समस्याओं, त्वचा रोगों और सूजन को कम करने में मदद करती है. इससे त्वचा साफ होती है और शरीर को ठंडक व आराम मिलता है.

हाइड्रोथेरेपी (Hydrotherapy):

विज्ञापन

हाइड्रोथेरेपी में पानी के अलग-अलग रूप जैसे ठंडा-गर्म पानी, स्टीम बाथ और टब बाथ से उपचार किया जाता है. यह रक्त संचार सुधारने, मांसपेशियों को आराम देने, दर्द कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है. यह तनाव कम करने में भी फायदेमंद मानी जाती है.

मसाज/मालिश (Massage):

विज्ञापन

मसाज में शरीर की मांसपेशियों को तेल या क्रीम से दबाव देकर आराम दिया जाता है. इससे शरीर का दर्द कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान दूर होती है.

योग और प्राणायाम:

विज्ञापन

योग और प्राणायाम में शारीरिक आसन और सांस लेने की तकनीकों का अभ्यास किया जाता है. यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं, मानसिक तनाव कम करते हैं और एकाग्रता सुधारते हैं. साथ ही, इनकी मदद से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं.

आहार थेरेपी (Diet Therapy):

विज्ञापन

आहार थेरेपी में संतुलित और प्राकृतिक भोजन जैसे फल, सब्जियां, अंकुरित अनाज और जूस को शामिल किया जाता है. इसका मकसद शरीर को जरूरी पोषण देना और विषैले तत्वों को बाहर निकालना होता है, ताकि शरीर प्राकृतिक हेल्दी रहे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ