कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है

Which Dal Reduces cholesterol: गंदे कॉलेस्ट्रोल से परेशान लोग अपनी डाइट में दाल भी शामिल कर सकते हैं. ऐसी कुछ दालें हैं जो हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार होती हैं और सेहत को दुरुस्त रखती हैं. यहां जानिए इन दालों के नाम.

Dal For Cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए कौन सी दाल बेस्ट है?

विज्ञापन

Cholesterol Reducing Dal: गंदा कॉलेस्ट्रोल शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है. यह रक्त धमनियों में जमने लगता है और शरीर रक्त के प्रवाह को बाधित करता है. सही तरह से शरीर में खून यहां से वहां नहीं पहुंचता तो दिल का दौरा आने तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में इस गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को समय रहते कम करना जरूरी होता है. कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए अपनी डाइट को बेहतर किया जा सकता है. खानपान में ऐसी चीजों को शामिल किया जा सकता है जो कॉलेस्ट्रोल को कम करती हैं, जैसे दालें. यहां आपके लिए ऐसी ही दाल (Dal For Cholesterol) बताई जा रही है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को तेजी से कम करने में असरदार होती है. बिना देर किए इस दाल को पकाकर खाना कर दीजिए शुरू.

यह भी पढ़ें- कैंसर होने का मुख्य कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया ये 10 चीजें बनती हैं Cancer की सबसे बड़ी वजह

विज्ञापन

किस दाल को खाने पर कम होता है गंदा कॉलेस्ट्रोल | Which Dal Reduces Bad Cholesterol

लाल मसूर की दाल (Masoor Dal)

गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए लाल मसूर की दाल खाई जा सकती है. इस दाल में हाई सोल्यूबल फाइबर होता है जो कॉलेस्ट्रोल कम करने में मददगार है. यह दाल हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करती है और दिल की दिक्कतों को दुरुस्त रखने में असरदार है. मसूर की दाल (Red Lentil) से शरीर को प्रोटीन, फोलेट, पौटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं.

मूंग की दाल (Moong Dal)

विज्ञापन

हरी मूंग की दाल हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करने में फायदेमंद होती है. इस दाल में हाई सोल्यूबल फाइबर होता है, प्रोटीन होता है और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को पिघलाने का काम करते हैं. मूंग की दाल में मौजूद मैग्नीशियम और पौटेशियम दिल की सेहत को सपोर्ट करते हैं. इस दाल से मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है और रक्त धमनियों में कॉलेस्ट्रोल नहीं जमता है.

उड़द की दाल (Ural Dal)

विज्ञापन

काली उड़द की दाल या छिलके वाली उड़द की दाल खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है. काली उड़द की दाल में मैग्नीशियम, पौटेशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार होती है. उड़द की दाल धमनियों में कॉलेस्ट्रोल को जमने से रोकती है और हार्ट को हेल्दी रखती है.

कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर सीने में दर्द महसूस हो सकता है. ऐसा ब्लड फ्लो सही तरह से ना होने पर होता है.
  • अक्सर ही सांस फूलने लगती है. कुछ मेहनत का काम किए बिना भी शरीर में थकान रहने लगती है.
  • चक्कर आने जैसा महसूस होता है और सिर घूमता है.
  • हाथ-पैरों में दर्द रहने लगता है. पैरों तक खासतौर से ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है.
  • आंखों के ऊपर पीली गांठ बनने लगती है या पीले चकत्ते नजर आते हैं.
  • शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है.

यह भी पढ़ें – रातोंरात मुंह के छालों से कैसे छुटकारा पाएं? जानिए क्या लगाने पर कम हो जाएंगे छाले, मिलेगा आराम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ