सड़क पर खड़ा था ‘खामोश सांड’… फिर अचानक जो हुआ, उड़ गया ट्रैक्टर

सड़क पर गुस्सैल सांड ने ट्रैक्टर पर अचानक हमला कर सबको चौंका दिया.
वायरल वीडियो में सांड की ताकत और ड्राइवर की सूझबूझ ने लोगों को हैरान कर दिया.

सड़क पर खड़ा था ‘खामोश सांड’… फिर अचानक जो हुआ, उड़ गया ट्रैक्टर
विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बहुत ही गुस्सैल और ताकतवर सांड सड़क के बीच खड़ा नजर आता है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह पूरे रास्ते पर अपना कब्जा जमाए खड़ा हो.

वीडियो में आगे दिखता है कि एक ट्रैक्टर वहां से गुजरने की कोशिश करता है. जैसे ही ट्रैक्टर सांड के पास पहुंचता है, सांड अचानक भड़क जाता है. बिना किसी चेतावनी के वह ट्रैक्टर पर जोरदार हमला कर देता है. सांड अपने नुकीले सींगों से ट्रैक्टर के सामने वाले हिस्से पर पूरी ताकत से वार करता है. हमला इतना तेज और खतरनाक होता है कि भारी-भरकम ट्रैक्टर भी हिल जाता है और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह टूट जाता है. यह देखकर ट्रैक्टर चालक घबरा जाता है और तुरंत अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूदकर दूर भाग जाता है.

Advertisment

हैरानी की बात यह है कि सांड यहीं नहीं रुकता, बल्कि वह लगातार ट्रैक्टर पर हमला करता रहता है, जैसे वह बेहद गुस्से में हो. यह पूरा दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. कमेंट्स में लोग सांड की ताकत को देखकर हैरान हैं. कुछ लोग उसे “देसी हल्क” कह रहे हैं, तो कुछ उसे “साक्षात काल” बता रहे हैं.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ