क्लास में पढ़ा रही थी टीचर, तभी बच्चे ने किया कुछ ऐसा… देखकर सब रह गए हैरान- यहां देखें VIDEO

क्लासरूम में एक छोटे बच्चे की मासूम हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टीचर को अचानक Kiss करने वाले इस क्यूट मोमेंट ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

क्लास में पढ़ा रही थी टीचर, तभी बच्चे ने किया कुछ ऐसा… देखकर सब रह गए हैरान- यहां देखें VIDEO
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही क्यूट और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटे बच्चे की मासूम हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल की टीचर क्लास में बच्चों को पढ़ा रही होती हैं. तभी एक छोटा बच्चा उनके पास आता है और अचानक प्यार से उन्हें किस कर देता है. बच्चे की इस हरकत से टीचर भी चौंक जाती हैं, लेकिन गुस्सा करने के बजाय हंसने लगती हैं. यह पूरा सीन इतना प्यारा लगता है कि देखने वाले बार-बार वीडियो देख रहे हैं. बच्चे की मासूमियत और टीचर का रिएक्शन दोनों ही लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @prachipandey25 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच गया. लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इसे बेहद क्यूट बता रहा है तो कोई मजाक में अपनी स्कूल की यादें शेयर कर रहा है. यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि बच्चों की मासूमियत और उनकी छोटी-छोटी हरकतें किसी का भी दिन बना सकती हैं.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ