पिता की सीख से बदला बच्चे का डर, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथहीन बच्चा अपने पिता की मदद से आत्मनिर्भर बनना सीखता है.
वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीता और पिता की परवरिश की जमकर तारीफ हो रही है.

पिता की सीख से बदला बच्चे का डर, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
विज्ञापन

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. यह कहानी है एक छोटे बच्चे की, जो एक हाथ के बिना पैदा हुआ, और उसके पिता लुकास वैलेरियो (Lucas Valerio) की, जिन्होंने उसे सहानुभूति से ज्यादा आत्मनिर्भर बनने की सीख दी.

वीडियो की शुरुआत में बच्चा एक कागज उठाने की कोशिश करता है, लेकिन पहली बार में सफल नहीं हो पाता और रोने लगता है. हार मानने ही वाला बच्चा तभी अपने पिता के धैर्य और सिखाने के तरीके से हिम्मत पाता है. पिता ने सीधे मदद करने के बजाय उसे सही पकड़ और तकनीक सिखाई. कुछ ही समय बाद बच्चा खुद कागज उठाने में सफल हो जाता है और उसके चेहरे की मुस्कान ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

Advertisment

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @casluvalerio से शेयर किया गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. अब तक इसे 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया. कमेंट सेक्शन में लोग पिता की परवरिश की तारीफ करते हुए भावुक हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, “बेटा तुम्हारे दर्द को महसूस तो नहीं कर सकता, लेकिन तुम बहुत खुशनसीब हो कि तुम्हें ऐसे पिता मिले.”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ