नाखूनों पर सफेद धब्बे किस कमी की वजह से होते हैं? यहां जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत

Nakhun Par Safed Nishan: नाखून शरीर के अंदर का हाल बताते हैं. शरीर में किसी तरह की समस्या हो या फिर किसी पोषक तत्व की कमी हो तो उसे नाखून देखकर भी पहचाना जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए नाखूनों पर सफेद धब्बे बनना किस कमी के चलते होता है.

White Spots On Nails

यहां जानिए नाखून पर सफेद निशान दिखने का क्या मतलब होता है.

विज्ञापन

White Spots On Nails: शरीर में अंदरूनी रूप से कोई दिक्कत होती है तो उसके निशान बाहरी रूप से भी नजर आने लगते हैं. क्या आपको पता है आपके नाखून भी बीमारियों का लक्षण बताते हैं. नाखून पर नजर आने वाले निशान शरीर के अंदर हो रही किसी कमी का इशारा हो सकते हैं. ऐसे में इस कमी को वक्त रहते पहचानना और समस्या से छुटकारा पाना जरूरी होता है. ऐसे ही कुछ खनिज हैं जिनकी कमी (Mineral Deficiency) से नाखूनों पर सफेद धब्बे बनने लगते हैं. इन सफेद धब्बों को ल्यूकोनीचिया कहा जाता है. अगर आपको भी अपने नाखूनों पर सफेद धब्बे (Nakhun Par Safed Dhabbe) नजर आते हैं तो यहां जानिए यह किस विटामिन या खनिज की कमी का संकेत हो सकता है.

नाखून पर सफेद धब्बे किसकी कमी का लक्षण हैं

विटामिन की कमी – नाखून पर सफेद धब्बे नजर आना विटामिन बी6 की कमी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

खनिज की कमी – जिंक और कैल्शियम 2 ऐसे खनिज हैं जिनकी कमी से नाखून पर सफेद धब्बे दिखने लगते हैं. कैल्शियम सीधेतौर पर सफेद धब्बों की वजह नहीं बनता लेकिन यह ओवलऑल नेल हेल्थ को प्रभावित करता है.

ये दिक्कतें भी हो सकती हैं वजह

  • नाखूनों पर किसी चोट के कारण भी सफेद निशान नजर आ सकते हैं. नाखून की जड़ पर लगी किसी चोट के कारण नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखते हैं.
  • एलर्जिक रिएक्शन के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे बनते हैं. ये एलर्जिक रिएक्शन किसी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जैसे नेल पॉलिश, नेल पॉलिश रिमूवर या किसी और प्रोडक्ट के कारण हो सकता है.
  • फंगल इंफेक्शन से भी नाखून पर सफेद दाग दिख सकते हैं. फंगल इंफेक्शन से नाखूनों की रंगत भी फीकी पड़ने लगती है.
  • किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे किडनी की बीमारी या डायबिटीज में भी नाखूनों पर सफेद स्पॉट्स दिख सकते हैं.

कैसे दूर होगी यह दिक्कत

विज्ञापन

शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है तो खानपान के जरिए नाखूनों की यह दिक्कत दूर हो सकती है. आप अपनी डाइट में जिंक से भरपूर चीजें शामिल कर सकतें हैं, जैसे अंडे, चीज, दही, मछली, कद्दू के बीज, बादाम, दाल, राजमा, ओट्स और सोया मिल्क. कैल्शियम पाने के लिए दूध, साल्मन मछली, चिया सीड्स, ब्रोकली और सोया प्रोडक्ट्स लिए जा सकते हैं. विटामिन बी6 की कमी पूरी करने के लिए मांस, मछली, पिस्ता, सूरजमुखी के बीज, शकरकंदी, गाजर और पालक जैसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

विज्ञापन

अगर बिना किसी कारण के ये सफेद धब्बे नजर आने लगें, नाखूनों में दर्द होने लगे, सूजन नजर आए और खानपान से भी यह दिक्कत ठीक ना हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ