बेंगलुरु की ट्रैफिक जाम से निपटने का नया तरीका, महिला का पैदल सफर वायरल

बेंगलुरु की ट्रैफिक जाम से बचने के लिए महिला शिल्पा ने पैदल चलना चुना, और उसका वीडियो वायरल हो गया.
38 मिनट के पैदल सफर ने फिटनेस बढ़ाई और सोशल मीडिया पर सबको हंसा-हंसाकर सोचने पर मजबूर कर दिया.

बेंगलुरु की ट्रैफिक जाम से निपटने का नया तरीका, महिला का पैदल सफर वायरल
विज्ञापन

बेंगलुरु की ट्रैफिक जाम से तंग आ चुकी महिला शिल्पा ने एक नया तरीका अपनाया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. शिल्पा ने तय किया कि ऑफिस से घर जाने के लिए अब वह किसी ऑटो या कैब का इंतजार नहीं करेंगी, बल्कि पैदल चलेंगी. उनका यह छोटा सा आइडिया लोगों को हंसने और सोचने पर मजबूर कर रहा है. शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका ऑफिस से घर का रास्ता लगभग 2.7 किलोमीटर है.

गूगल मैप्स के मुताबिक इसे पैदल तय करने में 38 मिनट लगते हैं. वीडियो में उन्होंने बताया कि दो हफ्तों तक रोजाना पैदल चलने से उनकी एनर्जी पहले से बेहतर हो गई और बिना किसी एक्स्ट्रा वर्कआउट के उनका स्टेप्स का लक्ष्य भी पूरा हो गया.

विज्ञापन

लेकिन पैदल चलने का एक मजेदार नुकसान भी हुआ. शिल्पा ने बताया कि इतनी पैदल यात्रा के दौरान उन्हें बहुत प्यास लगी और उन्होंने कुल 840 रुपये की नारियल पानी पी डाली. उन्होंने हंसते हुए कहा कि फायदे बहुत हैं, लेकिन यह उनके बजट के लिए थोड़ी चुनौती बन गई. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने जमकर कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा कि यह IT कर्मचारियों का नया साइड बिजनेस लग रहा है. दूसरे ने कहा कि व्हाइटफील्ड जैसे इलाकों में गाड़ी चलाने से बेहतर है पैदल चलना. किसी ने मजाक में सलाह दी कि अगली बार पानी बोतल लेकर चलें, ताकि पैसे बच जाएं. शिल्पा का यह वीडियो न केवल ट्रैफिक जाम का हल दिखाता है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए भी प्रेरित कर रहा है. सोशल मीडिया पर इसे देखकर कई लोग सोचने लगे हैं कि छोटे बदलाव भी रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा फर्क ला सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ