पेट में अल्सर होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, यहां जानिए Stomach Ulcer की पहचान कैसे होती है

Stomach Ulcer Symptoms: पेट में अल्सर होने पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में समय रहते अल्सर की पहचान करना और अल्सर का इलाज शुरू करना जरूरी होता है. यहां जानिए अल्सर होने पर शरीर कौन-कौन से संकेत देने लगता है.

Stomach Ulcer Symptoms

पेट में अल्सर होने के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां.

Pet Me Ulcer Ke Lakshan: पेट के अल्सर को गैस्ट्रिक अल्सर भी कहते हैं. यह खुले घाव होते हैं जो पेट की परत पर पनपने लगते हैं. इन अल्सर के कारण ना सिर्फ पेट में दर्द होता है बल्कि असहजता महसूस होने लगती है और जबतक इलाज ना कराया जाए तबतक व्यक्ति को राहत नहीं मिलती है. ऐसे में इन अल्सर की समय रहते पहचान करना जरूरी होता है. यहां जानिए पेट का अल्सर (Stomach Ulcer) होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में अल्सर के लक्षण | Stomach Ulcer Symptoms

पेट में जलन होना – पेट में अल्सर होने के कारण पेट में जलन महसूस होती है. खाना खाने के बीच में ऐसा ज्यादा होता है या पेट खाली होने पर यह जलन होती है. खाना खा लेने के बाद राहत मिल सकती है.

पेट फूलना – कम खाने पर भी पेट फूला हुआ और भरा हुआ महसूस होता है. इससे पेट में मरोड़ सी लगती है.

विज्ञापन

उल्टी आना – हर दिन सुबह उल्टी होना पेट की किसी समस्या का इशारा हो सकता है. अल्सर में भी आयदिन उल्टी आती है.

भूख में कमी आना – अल्सर के कारण भूख में कमी आ जाती है. कुछ भी खाने का मन नहीं करता है. इस कारण अक्सर ही ना चाहते हुए वजन कम होने लगता है.

विज्ञापन

अपच होना – अल्सर का एक लक्षण यह भी है कि इससे अपच हो जाती है. कुछ भी खाने पर खाना नहीं पचता है और सीने में जलन महसूस होने लगती है.

ये लक्षण भी आ सकते हैं नजर

विज्ञापन
  • अल्सर होने पर कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है.
  • पीठ में दर्द हो सकता है.
  • पेट में अकड़न और लड़कियों को पीरियड्स जैसे क्रैंप्स होने लगते हैं.
  • मूड बदलता रहता है और पेट की तकलीफ के कारण हर समय इरिटेशन महसूस होती है.
  • अल्सर के कारण शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इस कमी के चलते त्वचा और बालों की रंगत में बदलाव दिख सकता है.
  • पोषक तत्वों की कमी के कारण नाखून खुरदुरे या पतले हो सकते हैं.

ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं

अगर आपको उल्टी में कभी खून नजर आए, गहरे काले रंग का मल आए या फिर पेट में लंबे समय तक ना जाने वाला दर्द महसूस हो और सांस लेने में तकलीफ हो तो इस दिक्कत को इग्नोर ना करें और डॉक्टर को दिखाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ