हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्लास्टिक की बोतल में दूध स्टोर करना पड़ सकता है भारी! जानिए ये आदत किन बीमारियों को दे रही है दावत

Milk Plastic Ki Bottle Mein Store Karna: कई लोग दूध को रखने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना हेल्थ के लिए कितना खतरनाक हो सकता है. इसलिए किसी बड़ी बीमारी से बचने के लिए आपको प्लास्टिक से बचना चाहिए.

विज्ञापन
प्लास्टिक की बोतल में दूध रखना क्यों हो सकता है खतरनाक? Image Credit- Shutterstock

What Happens When You Store Milk In Plastic Bottle: दूध एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है. इसके बिना जीवन अधूरा सा है, क्योंकि हम भारतीयों की सबसे पसंदीदा चाय दूध के बिना नहीं तैयार की जा सकती है. इसलिए लोग पूरे दिन का दूध ढेर सारा लाकर रख देते हैं. कई बार इस्तेमाल ना होने की वजह से लोग इसे उबालकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि इसे फटने से बचाया जा सके. दूध स्टोर करने के लिए कुछ लोग प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं. प्लास्टिक की बोतल में दूध स्टोर करना आसान जरूर लगता है, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.  इसलिए प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने से बचें और बड़ी बीमारियां होने से खुद को बचाएं.  

इसे भी पढ़ें- बार-बार पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए राहत के उपाय

प्लास्टिक की बोतल में दूध रखना क्यों हो सकता है खतरनाक?

प्लास्टिक की बोतल में दूध रखना हेल्थ के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक में कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं और दूध को दूषित करने का काम करते हैं. खासतौर पर गर्मी के मौसम में या जब बोतल धूप में रखी हो, तब यह खतरा और बढ़ जाता है.

विज्ञापन

किन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा?

हार्मोनल असंतुलन होना- प्लास्टिक में मौजूद BPA जैसे केमिकल्स शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं. इससे थायरॉयड और आपको हार्मोन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
पाचन संबंधी समस्याएं- दूध में मिलने के बाद ये केमिकल्स पेट में दर्द, गैस या एसिडिटी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं.  
कैंसर का खतरा- लंबे समय तक केमिकल्स के संपर्क में रहने से कुछ मामलों में कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है.
इम्युनिटी कमजोर होना- ऐसे केमिकल्स शरीर की इम्युनिटी को भी प्रभावित कर सकते हैं.
बच्चों में विकास पर असर- छोटे बच्चों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनका शरीर ज्यादा संवेदनशील होता है. 

दूध को कैसे करें स्टोर?

दूध को स्टोर करने के लिए हमेशा शीशे की बोतल में स्टोर करें. अगर आप शीशे की बोतल में स्टोर करेंगे तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. वहीं, अगर प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करना ही हो तो वह फूड-ग्रेड और BPA-फ्री हो, क्योंकि इससे केमिकल्स का खतरा बढ़ जाता है. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver Diet: क्या खाएं और क्या न खाएं? फैटी लिवर को रिवर्स करने का यह है पूरा डाइट चार्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola