Fatty Liver Diet: क्या खाएं और क्या न खाएं? फैटी लिवर को रिवर्स करने का यह है पूरा डाइट चार्ट

Fatty Liver Symptoms: अगर आपको भी अक्सर ही थकान महसूस होती है या पेट के दाहिनी ओर दर्द होता है तो यह फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है. यहां जानिए किन आसान तरीकों से फैटी लिवर को ठीक किया जा सकता है.

Fatty Liver Diet Chart in Hindi

Fatty Liver Diet Chart in Hindi: इस तरह ठीक होगी फैटी लिवर की दिक्कत.

Fatty Liver Treatment: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बाहर के खानपान का बढ़ता चलन कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है जिसमें से एक ही फैटी लिवर. लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त चर्बी के इकट्ठा होने से फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है. अगर फैटी लिवर (Fatty Liver Disease) को समय रहते ठीक ना किया जाए तो इससे लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए फैटी लिवर के क्या लक्षण होते हैं, फैटी लिवर क्यों होता है और इसे ठीक करने के लिए क्या खाया पिया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फैटी लिवर के लक्षण

  • पेट के दाहिने हिस्से में दर्द रहने लगता है और भारीपन महसूस होता है.
  • शरीर में कमजोरी हो जाती है और हर समय थकान महसूस होती है.
  • वजन अचानक से कम हो सकता है और भूख ना लगने की दिक्कत होती है.
  • आंखों और त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है.
  • पैरों और टखनों में सूजन नजर आने लगती है.

क्यों होती है फैटी लिवर की दिक्कत

फैटी लिवर 2 तरह का होता है, पहला एल्कोहॉलिक फैटी लिवर जो शराब की वजह से होता है और दूसरा है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर जो डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल या बाहर का तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने पर हो सकता है. इसके अलावा, शारीरिक रूप से एक्टिव ना होने के कारण भी फैटी लिवर हो सकता है.

विज्ञापन

फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाएं

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ये 10 फूड्स फैटी लिवर में बेस्ट साबित होते हैं –

विज्ञापन
  • बेरीज
  • एवोकाडो
  • अखरोट
  • ब्रोकोली
  • फूलगोभी
  • स्टील कट ऑर्गेनिक ओट्स
  • ग्रीन टी
  • कॉफी
  • टोफू
  • लहसुन

इन बातों का रखें खास ध्यान

फैटी लिवर में प्रोसेस्ड फूड यानी बाहर का पैकेटबंद फूड खाना पूरी तरह बंद कर दें. मीठी चीजें भी दिक्कत को बढ़ाती हैं इसीलिए मीठी चीजों से परहेज करना जरूरी है. खाने में हल्दी और आंवला को शामिल करने पर फायदा मिल सकता है. इसके अलावा, 30 मिनट की वॉक करने पर फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ