How To Calm Panic Attacks: पैनिक अटैक आना एक ऐसी समस्या है जिसमें एकदम से व्यक्ति को घबराहट होने लगती है, सिर चकराने लगता है, सांस चढ़ जाती है और पसीने छूटने लगते हैं. एक डर की स्थिति बन जाती है और लगता है कि इस स्थिति से निकलना नामुमकिन है. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अपने पूरी जीवन में एक बार पैनिक अटैक आता है. टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें पैनिक अटैक आया था. लेकिन, कुछ लोगों को कई बार पैनिक अटैक आ सकता है. ऐसे में अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं जिन्हें अक्सर ही पैनिक अटैक आता है तो न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत की बताई ट्रिक आपके काम आएगी. डॉ. प्रियंका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि किस तरह सिर्फ एक चीज के इस्तेमाल से पैनिक अटैक (Panic Attack) से राहत पाई जा सकती है. आप भी आजमाकर देख सकते हैं डॉक्टर की बताई ये ट्रिक.
यह भी पढ़ें - प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत
किस तरह पैनिक अटैक से बचा जा सकता है
डॉक्टर ने बताया अगर आपको हर कुछ दिनों में पैनिक अटैक्स आते हैं तो एक पेपर बैग (Paper Bag) आपके काम आ सकता है और इसे आपको अपने साथ जरूर रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि जब पैनिक अटैक आता है तो व्यक्ति बहुत तेज-तेज सांस लेने लगता है. इससे शरीर का कार्बनडाइऑक्साइड बहुत ज्यादा बाहर निकलने लगता है जिसकी वजह से शरीर का पीएच बैलेंस बिगड़ने लगता है. पीएच बैलेंस बिगड़ने के कारण शरीर पर कई लक्षण नजर आने लगते हैं, जैसे घबराहट होना, दिल की धड़कन का तेज हो जाना, छाती पर जकड़न महसूस होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट होना या फिर शरीर सुन्न पड़ जाना, मसल्स में दर्द होना और दर्द होना आदि.
पैनिक अटैक आने के समय पर पेपर बैग को अपने मुंह पर रखें. आपको करना बस यह है कि आपको इस पेपर बैग को सील बनाकर अपने मुंह पर लगाना है और 6 से 10 बार इसके अंदर ही धीरे-धीरे से सांस लें. इस पेपर बैग से होता यह है कि इससे आपके शरीर से निकला हुआ कार्बनडाईऑक्साइड बाहर नहीं निकलता है और कुछ ही सेकंड्स में ही पैनिक अटैक आना बंद हो जाता है और राहत महसूस होती है.
डॉक्टर से कब मिलना जरूरी होता है
अगर आपको एंजाइटी (Anxiety) नहीं होती है लेकिन फिर भी पैनिक अटैक आते रहते हैं तो आपको दिल के डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए. बार-बार पैनिक अटैक आते हैं तो साइकोलॉजिस्ट या साइकाइट्रिस्ट से मिलें और पता लगाएं कि ये पैनिक अटैक क्यों आ रहे हैं और इनके आने का क्या कारण हैं जिससे समस्या को पूरी तरह दूर किया जा सके.
इस तरह भी मिल सकती है पैनिक अटैक से राहत
- पैनिक अटैक आने पर खुद को शांत करने की कोशिश करें. 4 सेकंड के लिए धीमी सांसें लें, 2 सेकंड के लिए सांस होल्ड करें और फिर सांस छोड़ दें. इससे नर्वस सिस्टम को शांत होने में मदद मिलती है.
- अपने आस-पास किन्हीं 5 चीजों को देखें, 4 चीजों का नाम लें जिन्हें आप महसूस कर सकते हैं, 3 चीजों के बारे में सोचें जिन्हें आप सुन सकते हैं, ऐसी 2 चीजों के बारे में सोचें जिन्हें आप सूंघ सकते हैं और किसी एक चीज के बारे में सोचें जिसका आप स्वाद लेते हैं. इस तरह पैनिक अटैक शांत हो सकता है.
- बर्फ के टुकड़े को किसी कपड़े में बांधकर चेहरे पर लगाकर देखें, हाथ में लेकर बैठें या फिर ठंडे पानी की छींटें अपने चेहरे पर मारें.
- किसी एक या 2 चीजों पर फोकस करने की कोशिश करें, इससे आपका दिमाग पैनिक अटैक से हटकर इन चीजों पर जाता है और पैनिक अटैक से छुटकारा मिल सकता है.
- खुद से कहें कि हां आपको पैनिक अटैक आ रहा है लेकिन आप इससे उबर सकते हैं. यह दिक्कत आपसे बड़ी नहीं है.
यह भी पढ़ें - World Cancer Day 2026: कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा शरीर में पनपने लगी है यह जानलेवा बीमारी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
How To Calm Panic Attacks: पैनिक अटैक आना एक ऐसी समस्या है जिसमें एकदम से व्यक्ति को घबराहट होने लगती है, सिर चकराने लगता है, सांस चढ़ जाती है और पसीने छूटने लगते हैं. एक डर की स्थिति बन जाती है और लगता है कि इस स्थिति से निकलना नामुमकिन है. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अपने पूरी जीवन में एक बार पैनिक अटैक आता है. टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें पैनिक अटैक आया था. लेकिन, कुछ लोगों को कई बार पैनिक अटैक आ सकता है. ऐसे में अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं जिन्हें अक्सर ही पैनिक अटैक आता है तो न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत की बताई ट्रिक आपके काम आएगी. डॉ. प्रियंका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि किस तरह सिर्फ एक चीज के इस्तेमाल से पैनिक अटैक (Panic Attack) से राहत पाई जा सकती है. आप भी आजमाकर देख सकते हैं डॉक्टर की बताई ये ट्रिक.
यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत
किस तरह पैनिक अटैक से बचा जा सकता है
डॉक्टर ने बताया अगर आपको हर कुछ दिनों में पैनिक अटैक्स आते हैं तो एक पेपर बैग (Paper Bag) आपके काम आ सकता है और इसे आपको अपने साथ जरूर रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि जब पैनिक अटैक आता है तो व्यक्ति बहुत तेज-तेज सांस लेने लगता है. इससे शरीर का कार्बनडाइऑक्साइड बहुत ज्यादा बाहर निकलने लगता है जिसकी वजह से शरीर का पीएच बैलेंस बिगड़ने लगता है. पीएच बैलेंस बिगड़ने के कारण शरीर पर कई लक्षण नजर आने लगते हैं, जैसे घबराहट होना, दिल की धड़कन का तेज हो जाना, छाती पर जकड़न महसूस होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट होना या फिर शरीर सुन्न पड़ जाना, मसल्स में दर्द होना और दर्द होना आदि.
पैनिक अटैक आने के समय पर पेपर बैग को अपने मुंह पर रखें. आपको करना बस यह है कि आपको इस पेपर बैग को सील बनाकर अपने मुंह पर लगाना है और 6 से 10 बार इसके अंदर ही धीरे-धीरे से सांस लें. इस पेपर बैग से होता यह है कि इससे आपके शरीर से निकला हुआ कार्बनडाईऑक्साइड बाहर नहीं निकलता है और कुछ ही सेकंड्स में ही पैनिक अटैक आना बंद हो जाता है और राहत महसूस होती है.
डॉक्टर से कब मिलना जरूरी होता है
अगर आपको एंजाइटी (Anxiety) नहीं होती है लेकिन फिर भी पैनिक अटैक आते रहते हैं तो आपको दिल के डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए. बार-बार पैनिक अटैक आते हैं तो साइकोलॉजिस्ट या साइकाइट्रिस्ट से मिलें और पता लगाएं कि ये पैनिक अटैक क्यों आ रहे हैं और इनके आने का क्या कारण हैं जिससे समस्या को पूरी तरह दूर किया जा सके.
इस तरह भी मिल सकती है पैनिक अटैक से राहत
- पैनिक अटैक आने पर खुद को शांत करने की कोशिश करें. 4 सेकंड के लिए धीमी सांसें लें, 2 सेकंड के लिए सांस होल्ड करें और फिर सांस छोड़ दें. इससे नर्वस सिस्टम को शांत होने में मदद मिलती है.
- अपने आस-पास किन्हीं 5 चीजों को देखें, 4 चीजों का नाम लें जिन्हें आप महसूस कर सकते हैं, 3 चीजों के बारे में सोचें जिन्हें आप सुन सकते हैं, ऐसी 2 चीजों के बारे में सोचें जिन्हें आप सूंघ सकते हैं और किसी एक चीज के बारे में सोचें जिसका आप स्वाद लेते हैं. इस तरह पैनिक अटैक शांत हो सकता है.
- बर्फ के टुकड़े को किसी कपड़े में बांधकर चेहरे पर लगाकर देखें, हाथ में लेकर बैठें या फिर ठंडे पानी की छींटें अपने चेहरे पर मारें.
- किसी एक या 2 चीजों पर फोकस करने की कोशिश करें, इससे आपका दिमाग पैनिक अटैक से हटकर इन चीजों पर जाता है और पैनिक अटैक से छुटकारा मिल सकता है.
- खुद से कहें कि हां आपको पैनिक अटैक आ रहा है लेकिन आप इससे उबर सकते हैं. यह दिक्कत आपसे बड़ी नहीं है.
यह भी पढ़ें – World Cancer Day 2026: कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा शरीर में पनपने लगी है यह जानलेवा बीमारी