92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं आशा भोसले! जानिए किस बीमारी के चलते हुआ निधन

Asha Bhosle Ko Kaunsi Bimari Thi: शनिवार यानी कल अचानक आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Asha Bhosle Ko Kaunsi Bimari Thi

किस बीमारी के चलते आशा भोसले का निधन हुआ? Image Credit- Instagram

Asha Bhosle Death Cause: मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज चल रहा था और सभी फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे थे, लेकिन आज यानी रविवार के दिन गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया. यह खबर दिल तोड़ देने वाली है, क्योंकि भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले 92 साल की होने के बाद भी एक एक्टिव लाइफस्टाइल जी रही थीं.

विज्ञापन

शनिवार को अचानक उनकी सेहत को लेकर सामने आई खबरों में चेस्ट इंफेक्शन का जिक्र हुआ था, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. सभी को आस थी कि गायिका स्वस्थ होकर लौटेंगी, मगर फैंस की यह उम्मीद टूट गई. हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ इस तरह के संक्रमण का खतरा ज्यादा हो जाता है, इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है.आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मशहूर गायिका आशा भोसले किस बीमारी के चलते निधन हुआ है.

विज्ञापन

किस बीमारी के चलते अस्पताल में हुई थीं भर्ती? 

शनिवार को आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी. इस बात की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दी थी और लिखा था कि अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आप सभी से अनुरोध है कि हमारी निजता का सम्मान करें और उनके ठीक होने की दुआ करें. सभी लोग उनके लिए दुआ कर रहे थे, लेकिन आज यानी रविवार के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन

चेस्ट इंफेक्शन क्या होता है?

चेस्ट इंफेक्शन फेफड़ों या श्वसन तंत्र में होने वाली एक बीमारी है. यह इंफेक्शन बैक्टीरिया या वायरस की वजह से होता है. कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह आम सर्दी-खांसी से शुरू होकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है. इसलिए वक्त पर इसके लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है.

चेस्ट में इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण

  • लगातार खांसी होना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • सीने में दर्द होना
  • बुखार आना
  • हल्की ठंड लगना
  • घरघराहट होना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना

किन लोगों को ज्यादा होने का खतरा है?

  • यह इंफेक्शन ज्यादातर बुजुर्गों को होता है, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा होती है.
  • अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो चेस्ट में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है.
  • यह इंफेक्शन ज्यादातर सिगरेट पीने वाले को होता है.
  • पहले यह फेफड़ों में फैलता है और फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है.

इस इंफेक्शन से कैसे बचें?

  • सीने में दर्द होने पर डॉक्टर के पास जाएं.
  • ठंडी चीजें खाने से बचें.
  • हल्दी वाला दूध पीना शुरू करें.
  • इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स खाएं.

इसे भी पढ़ें- खसरे ने ली 100 से ज्यादा बच्चों की जान! जानिए क्या है ये बीमारी और कैसे फैलती है?

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ