अप्रैल की ठंड से छाती में जकड़ गया बलगम? महंगी दवा करने के बजाय अपनाएं ये देसी नुस्खे

Phlegm Home Remedies: अप्रैल के महीने में फरवरी जैसी ठंड हो रही है. ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती है. खांसी की छाती में बलगम जम गया है, जिसके लिए ये आसान देसी नुस्खे मददगार साबित हो सकते हैं. 

Phlegm Home Remedies

छाती पर बलगम क्यों जमता है? Image credit- Shutterstock

विज्ञापन

Balgam Jamna: अप्रैल के महीने में मौसम काफी बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश, कभी ठंड तो कभी गर्मी…जिसकी वजह से शरीर की इम्युनिटी पर काफी असर पड़ रहा है. इस दौरान सर्दी-खांसी, गले में खराश और छाती में बलगम जमना आम समस्या बन जाती है. कुछ लोगों को ठंड लग गई है और वो इससे राहत पाने के लिए तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ आसान देसी उपाय भी हैं जो बलगम को ढीला कर बाहर निकालने में काफी मदद करते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं कि ये नुस्खे क्या हैं जो आपको बलगम से राहत दिला सकता है. 

इसे भी पढ़ें- 1 हफ्ते तक खीरा खाने से क्या होगा? बिना छिलका उतारे मिलेंगे जबरदस्त फायदे

विज्ञापन

छाती पर बलगम क्यों जमता है? 

छाती पर बलगम कई कारणों से जम सकता है जैसे सर्दी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, या निमोनिया आदि संक्रमण ये फेफड़ों में सूजन पैदा करते हैं, जिससे बलगम का उत्पादन बढ़ जाता है. यह अतिरिक्त कफ सांस की नलियों में जमा हो जाता है, जिससे भारीपन और जकड़न होती है. 

छाती से जकड़ा बलगम हटाने के नुस्खे 

  • अदरक और शहद- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. आप इसका सेवन एक चम्मच कर सकते हैं, जिसमें एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का मिलाना होगा. 
  • हल्दी वाला दूध- हल्दी को प्राकृतिक एंटीसेप्टिक माना जाता है. आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और सोने से पहले सेवन करें. 
  • भाप लें- भाप लेना सबसे आसान और असरदार उपाय है. इससे सीने का सारा बलगम बाहर निकल जाएगा. इसके लिए गर्म पानी में अजवाइन या नीलगिरी का तेल डालें. 
  • तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा- तुलसी और काली मिर्च दोनों ही इम्युनिटी बढ़ाते हैं. आप पानी में दोनों चीजों को पका सकते हैं.
  • नमक वाले गर्म पानी से गरारे- गले में जमा कफ और संक्रमण को कम करने के लिए यह उपाय बेहद फायदेमंद है.

इसे भी पढ़ें- बिना शराब पिए भी क्या खराब हो सकता है लिवर? आपकी ये रोज की गलतियां दुश्मन बन रही जान की

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ