ऊपर से नमक डालकर क्यों नहीं खाना चाहिए खाना? डॉक्टर ने बताया यह आदत चुपके से कर रही है ये काम

Khane Mein Upar Se Namak Dalna: कई बार खाने में ऊपर से नमक डालना पड़ता है. यह स्वाद तो बढ़ा देता है, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. 

Khane Mein Upar Se Namak Dalna

ऊपर से नमक डालने पर क्या कहता है आयुर्वेद? Image Credit- Freepik

Salt in Food: आजकल कई लोगों की आदत होती है कि खाना प्लेट में आते ही ऊपर से नमक छिड़क ना शुरू कर देते हैं. दाल हो, सब्जी हो या सलाद… बिना नमक बढ़ाए स्वाद अधूरा लगता है. कई बार खाने में नमक सही नहीं होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग ऊपर से नमक डालकर खाते हैं. हालांकि, यह आदत लोगों को नॉर्मल लगती है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह आदत धीरे धीरे शरीर पर बुरा असर डाल रही है. अगर वक्त रहते इस आदत को कंट्रोल ना किया जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं कि ऊपर से नमक डालकर खाना क्यों नुकसानदायक हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर से नमक डालने पर क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद में नमक को जरूरी तो माना गया है, लेकिन सीमित मात्रा में क्योंकि जरूरत से ज्यादा नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है. डॉक्टर्स के अनुसार नमक हमेशा खाना बनाते समय ही डालना चाहिए, ताकि वह संतुलित मात्रा में शरीर में जाए. यह बात अलग ही कि आप खाने में नमक ही डालना भूल गए हैं. 

खाने में ऊपर से नमक डालने पर क्या होता है? 

  • ब्लड प्रेशर पर असर- ऊपर से नमक डालने से शरीर में सोडियम की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है. 
  • किडनी पर असर- ज्यादा नमक खाने से किडनी पर असर होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर से नमक को बाहर निकालने का काम करती है. ऊपर से नमक डालने से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. 
  • पानी रुकने की समस्या- ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा होने लगता है. इससे हाथ-पैरों में सूजन, भारीपन और चेहरे पर फुलाव दिख सकता है. 
  • पाचन तंत्र पर असर- आयुर्वेद कहता है कि जरूरत से ज्यादा नमक अग्नि को बिगाड़ देता है. इससे गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 
  • हड्डियों पर असर- ज्यादा नमक शरीर से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है. इससे धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और आगे चलकर जोड़ों में दर्द या ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है. 

क्या करें?

  • खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत को कम करें और धीरे-धीरे छोड़ दें. 
  • खाने में पहले से डाले गए नमक से ही संतुष्टि लें और अपना काम करें. 
  • स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू, हरी धनिया या मसालों का इस्तेमाल करें. 
  • रोजाना नमक सीमित मात्रा में खाएं और अगर खाने में नमक कम लग रहा है तो प्लेट में निकालने से पहले डाल लें.

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही ये गलती कर रहे हैं तो संभल जाएं! ब्लड प्रेशर वालों के लिए ये आदत बन सकती है मौत की वजह

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ