---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सुबह उठते ही ये गलती कर रहे हैं तो संभल जाएं! ब्लड प्रेशर वालों के लिए ये आदत बन सकती है मौत की वजह

High Blood Pressure Problem: ब्लड प्रेशर की समस्या आज के वक्त में इतनी ज्यादा आम हो गई है कि बड़ी संख्या में लोग इसे कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं. लेकिन सुबह कि एक आम सी दिखने वाली आदत ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है और हार्ट अटैक का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं क्या है वह आदत!

---विज्ञापन---

Subah Bp Kyun Badhta Hai: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों तक सीमित थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खानपान और नींद की कमी इसके बड़े कारण में से एक हैं. कई लोग सुबह उठते ही जल्दी-जल्दी अपने काम में लग जाते हैं, लेकिन यही आदत उनके लिए खतरा बन सकती है और उन्हें मौत के करीब भी ले जा सकती है. सुबह का समय शरीर के लिए बहुत संवेदनशील होता है और इसी समय हार्ट अटैक के मामले भी ज्यादा देखे जाते हैं, ऐसे में दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह आपकी सेहत पर सीधा असर डालता है. आइए जानते हैं सुबह की जाने वाली ऐसी गलती, जो आपकी ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं कुरकुरा चीला, आसान रेसिपी जो स्वाद भी बढ़ाए और वेस्ट से भी बचाए

---विज्ञापन---

सुबह उठते ही अचानक खड़े होना खतरनाक हो सकता है?

सामान्य जानकारी के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर High Blood Pressure वाले लोगों को सुबह उठते ही झटके से बिस्तर से नहीं उठना चाहिए. ऐसा करने से शरीर को अचानक झटका लगता है और ब्लड प्रेशर में तेजी से बदलाव हो सकता है. कई बार इससे चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छाना या बेहोशी जैसी समस्या भी हो सकती है. बता दें कि जब हम अचानक खड़े होते हैं तो दिल तक खून का प्रवाह कुछ समय के लिए कम हो जाता है, जिससे शरीर संतुलन खो सकता है, इसलिए उठते समय धीरे-धीरे बैठना और फिर खड़े होना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

सुबह के समय ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है?

---विज्ञापन---

हमारे शरीर का एक प्राकृतिक सिस्टम होता है जिसे सर्कैडियन रिदम कहा जाता है, जो दिन-रात के हिसाब से शरीर को नियंत्रित करता है. सुबह के समय शरीर में हार्मोन तेजी से बदलते हैं और नर्वस सिस्टम ज्यादा सक्रिय हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर अपने आप बढ़ जाता है. यह स्थिति खासकर उन लोगों के लिए जोखिम भरी हो सकती है जिनका बीपी पहले से कंट्रोल में नहीं है. इसी कारण सुबह के समय दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक Heart Attack या अन्य दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

ब्लड प्रेशर मरीज सुबह क्या करें?

---विज्ञापन---
  • धीरे-धीरे उठें और पहले 1-2 मिनट तक बिस्तर पर बैठें.
  • उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिएं.
  • डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा समय पर लें.
  • तुरंत भारी एक्सरसाइज या दौड़ने से बचें.
  • 30-60 मिनट बाद हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें.
  • नाश्ते में कम नमक और ज्यादा फाइबर वाला खाना लें.

यह भी पढ़ें: बच्चों पर 5 गुना ज्यादा खतरनाक माना जा रहा नया कोविड वेरिएंट ‘BA.3.2’! जानिए लक्षण और

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 11, 2026 08:12 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola