बिना शराब पिए भी क्या खराब हो सकता है लिवर? आपकी ये रोज की गलतियां दुश्मन बन रही जान की

Liver Cirrhosis: क्या आप भी सोचते हैं कि सिर्फ शराब के सेवन से ही लिवर खराब हो जाता है? आइए आपको बताते हैं ऐसे खतरनाक बीमारी के बारे में, जो आपकी आम आदतों के कारण लिवर को खराब कर देती है और आपकी जान की दुश्मन बन जाती है.

liver Cirrhosis

लिवर खराब किस बीमारी के कारण हो जाता है? (Image: AI)

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. कई लोग मानते हैं कि लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां सिर्फ शराब पीने वालों को होती हैं, लेकिन अब यह सोच बदल रही है, क्योंकि हाल ही में डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बिना शराब पिए भी लोग लिवर की खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं, जिससे बचाव बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं क्या है इसका कारण और कैसे होगा बचाव?

विज्ञापन
विज्ञापन

साइलेंट किलर लिवर की ये बीमारी?

लिवर सिरोसिस भी एक ऐसी ही गंभीर बीमारी है, जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और शुरुआत में कोई बड़ा लक्षण दिखाई नहीं देता. इस दौरान लिवर में फैट जमा होने लगता है और धीरे-धीरे स्कार टिश्यू बनने लगते हैं. यही स्थिति आगे चलकर सिरोसिस का रूप ले लेती है. पहले इसे सिर्फ शराब से जुड़ा माना जाता था, लेकिन अब यह खराब खानपान, मोटापा, डायबिटीज और स्ट्रेस जैसी समस्याओं से भी जुड़ गया है, जो इसे और खतरनाक बनाता है.

विज्ञापन

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बीमारी यानी Liver Cirrhosis के कारण धीरे-धीरे लिवर सख्त (Hard) हो जाता है, जिससे उसका काम करना मुश्किल हो जाता है, शरीर से टॉक्सिन (गंदे पदार्थ) बाहर नहीं निकल पाते, पाचन (Digestion) खराब होने लगता है, ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे कई अंगों पर असर पड़ता है. साथ ही, पेट में पानी भरना, आंख और त्वचा पीली होना, बार-बार इंफेक्शन होना आदि की समस्या का कारण भी बन सकती है

कैसे होता है लिवर डैमेज और क्या हैं संकेत?

विज्ञापन
  • लिवर शरीर का अहम अंग है, जो पाचन और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.
  • लगातार दबाव पड़ने से लिवर की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है.

शुरुआत में दिखने वाले सामान्य लक्षण:

  • लगातार थकान और कमजोरी.
  • भूख कम लगना.
  • पेट में हल्की असहजता.
  • बिना वजह वजन कम होना.

गंभीर स्थिति में दिखने वाले संकेत:

विज्ञापन
  • पेट में सूजन.
  • आंखों और त्वचा का पीला पड़ना.
  • बार-बार इंफेक्शन होना.
  • बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना.
  • इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आगे चलकर खतरनाक हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से जांच कराते रहें.

कैसी होगी इस बीमारी से बचाव?

डॉक्टरों के अनुसार, समय रहते पहचान ही इस बीमारी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है. नियमित हेल्थ चेकअप, लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच करवाना जरूरी है. साथ ही रोजाना हेल्दी डाइट लेना, फास्ट फूड से दूरी बनाना, वजन कंट्रोल में रखना और नियमित एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन न करें और शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव को हल्के में न लें. सही समय पर उठाया गया एक छोटा कदम आपके लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ