बच्चे को कब्ज हो जाए तो दे सकते हैं ये होम्योपैथिक दवा, यहां जानिए कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए

Homeopathy Medicine For Constipation: होम्योपैथी में कब्ज का इलाज भी शामिल है. ऐसे में दिल्ली सरकार के होम्योपैथी विभाग द्वारा कुछ होम्योपैथिक दवाएं बताई गई हैं जो बच्चे को कब्ज होने पर दी जा सकती हैं.

Constipation

बच्चे को कब्ज हो जाए तो इस तरह मिलेगा छुटकारा.

Kabj Ki Homeopathic Dawa: कब्ज एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में हो सकती है. बच्चों को भी अक्सर कब्ज से दोचार होना पड़ता है. कब्ज में पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं करता है जिससे मल सख्त हो जाता है और आसानी से मलत्याग करने में दिक्कत आने लगती है. ऐसे में होम्योपैथिक दवा काम आ सकती है. दिल्ली सरकार के आयुष निदेशालय के अतंर्गत होम्योपैथी विभाग दिल्ली में होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है. होम्योपैथी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर बच्चे की कब्ज (Constipation In Kids) दूर करने के तरीके और होम्योपैथिक दवाएं बताई गई हैं. क्वालिफाइड होम्योपैथिक डॉक्टर से सलाह लेकर आप ये दवा बच्चे को दे सकते हैं. साथ ही, जानिए बच्चे की कब्ज दूर करने के लिए उसका खानपान कैसा होना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्ज दूर करने के लिए होम्योपैथिक दवा | Homeopathic Medicine For Constipation

  • आर्टिफिशियल बेबी फूड के कारण या फॉर्मुला मिल्क बदलने की वजह से बच्चों को कब्ज हो सकती है और मलत्याग करने में दिक्कत आने लगती है. ऐसे में बच्चे को Alumina 30 दवा दी जा सकती है.
  • अगर बच्चे को सूखा और सख्त मल आ रहा है, उसे पॉटी करने की इच्छा नहीं हो रही है, बच्चा इरिटेटेड है और बहुत सारा पानी पीता है तो उसे Bryonia alba 30 दवा दे सकते हैं.
  • बच्चे को मलत्याग करने की इच्छा होती है लेकिन मल नहीं आता है तो Paraffinum 30 होम्योपैथिक दवा उसे दी जा सकती है.

इस बात का खास ध्यान रखें कि होम्योपैथिक डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही बच्चे को ये दवाएं दी जाएं.

दवा देते हुए ध्यान रखें ये बातें

विज्ञापन
  • होम्योपैथिक दवा उसी हिसाब से दें जिस तरह के लक्षण बच्चे के शरीर पर नजर आ रहे हैं.
  • मुंह को अच्छे से साफ करने के बाद खाली पेट ही ये दवा दें.
  • अगर 24 घंटों के भीतर ही आराम पड़ जाता है और रिजल्ट नजर आने लगता है तो बच्चे को दूसरी डोज ना दें.
  • अगर एक डोज के बाद आराम ना मिले तो डॉक्टर से कंसल्ट करें.
  • दवा को ठंडी और सूखी जगह पर रखें और सीधा धूप में रखने से बचें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि दवा में से कपूर जैसी स्ट्रॉन्ग स्मेल ना आए.

बच्चे को कब्ज हो तो क्या खिलाएं

अगर डाइटरी फाइबर की कमी से बच्चे को कब्ज हुई है तो उसे फाइबर से भरपूर खाना दें. बच्चे के खाने में पूर्ण अनाज शामिल करें, उसे फल और सब्जियां खाने के लिए दें. अगर बच्चा ज्यादा पानी नहीं पीता है तो उसे ज्यादा पानी पीने के लिए कहें. कम से कम दिन में बच्चा 1-2 लीटर पानी पीता है यह सुनिश्चित करें. बच्चे की डाइट में दलिया और ओटमील को शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

कराएं फिजिकल एक्टिविटी

इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चा रोजाना मलत्याग करे. बच्चे को थोड़ी बहुत फिजिकल एक्टिविटी जैसे साइक्लिंग, रनिंग या एक्सरसाइज वगैरह करवाएं. इससे कब्ज की दिक्कत कम होती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ