प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत

Prostate Problems: प्रोस्टेट ग्रंथि की दिक्कतों को दूर करने के लिए रोजाना इस एक सूखे मेवे को खाया जा सकता है. यहां जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के अनुसार क्या खाने पर प्रोस्टेट की दिक्कतें दूर हो सकती हैं और प्रोस्टेट ग्रंथि हेल्दी रहती है.

Prostate Problems

बढ़े हुए प्रोस्टेट को सिकोड़ने का सबसे तेज तरीका क्या है?

विज्ञापन

Prostate Treatment: प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुष जननांग का अंग है जो मूत्राशय के बिल्कुल नीचे होता है. यह ग्रंथि सीमन में मिलने वाला फ्लुइड बनाती है. ऐसे में प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostate Gland) से जुड़ी कई दिक्कतें हैं जिनसे पुरुषों को दोचार होना पड़ता है. प्रोस्टेटाइटिस ऐसी दिक्कत है जिसमें प्रोस्टेट पर सूजन आ जाती है और दर्द होने लगता है. इसके अलावा, प्रोस्टेट बढ़ने की दिक्कत हो सकती है जिसमें प्रोस्सेट बढ़ा हो जाता है और यूरेथ्रा को प्रभावित कर सकता है जिससे पेशाब करने में परेशानी होती है. आखिर में आता है प्रोस्टेट कैंसर जो 50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को ज्यादा होता है. इसीलिए प्रोस्टेट की सेहत ठीक रखना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट की दिक्कतें क्यों होती हैं, प्रोस्टेट बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं और प्रोस्टेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं कौन सा सूखा मेवा प्रोस्टेट की दिक्कतों से छुटकारा दिला सकता है.

यह भी पढ़ें – मूली खाने का सही समय क्या है? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किस समय Radish खाने पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

विज्ञापन

प्रोस्टेट की दिक्कतें क्यों होती हैं

  • ज्यादातर पुरुषों में उम्र बढ़ने और हार्मोनल बदलावों के चलते प्रोस्टेट का आकार बढ़ने लगता है.
  • जिन लोगों को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो जाए या बार-बार यह इंफेक्शन हो, उन्हें प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
  • नर्व डैमेज होने पर प्रोस्टेट की दिक्कत हो सकती है. यह किसी तरह की चोट या सर्जरी के बाद हो सकता है.
  • इमोशनल स्ट्रेस के कारण क्रोनिक प्रोस्टेटाइटिस की दिक्कत हो सकती है.
  • 40 से ज्यादा उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की संभावना भी ज्यादा होती है.
  • परिवार में अगर किसी को एनलार्ज्ड प्रोस्टेट (Enlarged Prostate) की दिक्कत रही हो तो आपको भी हो सकती है.
  • मोटापा, दिल की दिक्कतें, ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी दिक्कतें और फिजिकल एक्ट्विटी की कमी से प्रोस्टेट की दिक्कत हो सकती है.

प्रोस्टेट की दिक्कतों के क्या लक्षण होते हैं

पेशाब में दिक्कत – प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें होने पर पेशाब में इसके लक्षण नजर आ सकते हैं. पेशाब करने में दिक्कत आने लगती है, पेशाब कम आता है या बूंद-बूंद करके आता है.

फ्लो कंट्रोल नहीं हो पाता – पेशाब का फ्लो कंट्रोल करने में दिक्कत आने लगती है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना – पेशाब आने के लिए अगर आप बार-बार उठते हैं तो हो सकता है कि आपको प्रोस्टेट की दिक्कत हो गई है.

पेशाब में खून आना – पेशाब में खून नजर आना और पेशाब से अजीब सी बदबू आना प्रोस्टेट की दिक्कत का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

दर्द होना – इजैक्यूलेशन के समय दर्द होना या पेशाब करते हुए पेट के ऊपरी हिस्से पर दर्द होना या जननांगों में दर्द होना प्रोस्टेट की दिक्कत के कारण हो सकता है.

आचार्य बालकृष्ण ने बताया क्या खाने पर दूर होगी प्रोस्टेट की दिक्कतें

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि जिन लोगों को प्रोस्टेट की दिक्कत (Prostate Problems) है या फिर मूत्र संबंधी परेशानियां हैं उनके लिए खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इन लोगों को रोजाना 4 से 5 खजूर को खाना चाहिए. गर्मियों के मौसम में रात के समय खूजर को पानी में भिगोकर अगले दिन इसके बीज निकालकर खाएं. इससे खजूर की गर्माहट कम होती है लेकिन सभी गुण बने रहते हैं. सर्दियों के मौसम में खूजर को दूध में डालकर खाया जा सकता है. इससे प्रोस्टेट ग्लैंड और किडनी को फायदा मिलता है.

डॉक्टर से कम मिलना जरूरी है

विज्ञापन

अगर पेशाब की धार धीमी हो जाए, पेशाब में खून नजर आए, बूंद-बूंद करके पेशाब आए, बुखार और ठंड लगे, प्रोस्टेट का आकार बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आए, पेट में दर्द होने लगे, पेशाब रोकने में कठिनाई हो , पेशाब से बदबू आए या 8 से 10 बार से ज्यादा पेशाब आए तो डॉक्टर से जांच करवाना और परेशानी की जड़ तक जाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ