Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

बिस्तर पर लेटते ही आ जाएगी नींद, दवा लेने के बजाय सोने से पहले करें ये 5 काम

Better Sleep Remedy: अगर आपको वक्त पर नींद नहीं आती तो  दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है , क्योंकि इसके लिए छोटी आदतों में बदलाव करना ही काफी होता है. अगर आप रोजाना इन चीजों को अपने रूटीन में शामिल करेंगे तो यकीनन फायदा होगा.  

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 9, 2026 08:11
Better Sleep Remedy
अच्छी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम. Image Credit- Freepik

Things To Do For Better Sleep: आजकल लाइफस्टाइल इतना बदल गया है कि लोगों के पास ना खाना टाइम है और ना सोने का. पूरा शेड्यूल हर दूसरे या तीसरे दिन बदलता रहता है. ऐसे में अच्छी नींद लेना एक चुनौती बन गया है. हालांकि, इसके लिए नींद को बेहतर करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा ले रहे हैं. इसके बाद भी कई लोग रात में बिस्तर पर घंटों करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती. अगर आप भी बिना दवा के गहरी और सुकून भरी नींद पाना चाहते हैं, तो सोने से पहले कुछ आसान आदतों को अपनाकर अपनी नींद को बेहतर बना सकते हैं.  आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप अच्छी नींद के लिए क्या कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सुबह 6 से 10 बजे के बीच ही क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? गलती से न करें इन बातों को नजरअंदाज

---विज्ञापन---

अच्छी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम

योगासन रूटीन में करें शामिल

आपको अपने रूटीन में योगासन को शामिल करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि दिमाग और शरीर को सुकून की जरूरत होती है. आप योगासन या ध्यान लगा सकते हैं. इसके लिए सोने से पहले 10 मिनट ध्यान लगाएं या गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें और दिमाग को शांत करें.

डिजिटल डिटॉक्स करें

सोने से पहले सबसे जरूरी है कि आप मोबाइल, लैपटॉप या टीवी से दूरी बना लें. इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट आपके दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद आने में देरी होती है. कोशिश करें कि सोने से कम से कम 40 मिनट पहले स्क्रीन बंद कर दें. इस समय को आप किताब पढ़ने या रिलैक्स होने में लगा सकते हैं. 

---विज्ञापन---

गुनगुने पानी से हाथ-पैर धोएं या नहाएं

सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथ-पैर धोना या हल्का स्नान करना शरीर को रिलैक्स करता है. इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और शरीर को नींद के लिए तैयार होने का संकेत मिलता है. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें दिनभर थकान रहती है.

डाइट पर ध्यान दें

कई बार पेट खराब होने या सही खाना ना खाने की वजह से भी नींद की साइकिल इफेक्ट हो सकती है. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप रात के वक्त हल्का और कम मसालेदार खाना खाएं. भारी और तला-भुना खाना पचने में समय लेता है, जिससे पेट में गैस या असहजता हो सकती है और नींद खराब होती है. 

नियमित रूटीन बनाएं

आपको हर रोज सोने का एक नियमित रूटीन बनाना चाहिए, ताकि एक वक्त पर नींद आने लगे. नियमित रूटीन से आपका शरीर बॉडी क्लॉक करना शुरू कर देगा  और आपको अपने आप नींद आने लगेगी. हालांकि, वक्त पर सोने के लिए आपको वक्त पर उठना भी होगा. 

इसे भी पढ़ें- भारत में 40% से ज्यादा महिलाएं क्यों जूझ रही खून की कमी से? जानिए कैसे ठीक होगी यह समस्या

First published on: Apr 09, 2026 08:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.