बढ़े हुए प्रोस्टेट के 5 चेतावनी संकेत क्या हैं? पुरुषों को पेशाब में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

Enlarged Prostate Symptoms: प्रोस्टेट बढ़ने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई संकेत देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट बढ़ने के क्या लक्षण हैं और किस तरह समय रहते इन्हें पहचाना जा सकता है.

Enlarged Prostate Symptoms

प्रोस्टेट बढ़ने के 5 लक्षण कौन से हैं?

Prostate Badhne Ke Lakshan: प्रोस्टेट का बढ़ना एक ऐसी कंडीशन है जो पुरुषों को होती है. पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने को एनलार्ज्ड प्रोस्टेट की दिक्कत कहा जाता है. प्रोस्टेट बढ़ने पर शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं और खासतौर से पेशाब में इसके लक्षण (Enlarged Prostate Symptoms) नजर आते हैं. अगर इस स्थिति को समय रहते ठीक ना किया जाए तो इससे यूरिनरी ट्रैक्ट, मूत्राशय और किडनी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट बढ़ने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं और किस तरह इन लक्षणों को पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोस्टेट बढ़ने के 5 चेतावनी संकेत कौन से हैं

बूंद-बूंद करके पेशाब आना – प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ जाने पर पेशाब की धार धीमी हो जाती है. इसमें बूंद-बूंद करके पेशाब आने (Boond Boond Karke Peshab Aana) लगता है.

ब्लैडर खाली ना होना – ऐसा महसूस होता है कि पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर ठीक तरह से खाली नहीं हुआ है.

विज्ञापन

एकदम से पेशाब करने की इच्छा – अचानक ही पेशाब करने की इच्छा होने लगती है.

पेशाब में खून नजर आना – प्रोस्टेट के बढ़ जाने पर पेशाब में खून नजर आ सकता है.

विज्ञापन

पेशाब करते हुए दर्द होना – प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने लगती है तो इससे पेशाब करते हुए दर्द होने लगता है.

प्रोस्टेट बढ़ने पर क्या करें

विज्ञापन
  • प्रोस्टेट बढ़ जाने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. डॉक्टर सही ट्रीटमेंट और दवाओं से प्रोस्टेट बढ़ने की दिक्कत को कम कर सकते हैं.
  • एनलार्ज्ड प्रोस्टेट में कैफीन, आर्टिफिशियल स्वीटनर्स वाली ड्रिंक्स और एल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए.
  • रोजाना एक्सरसाइज करने पर प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षणों को कम किया जा सकता है.
  • अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ जाए और लाइफस्टाइल से प्रोस्टेट की दिक्कत ठीक ना हो तो सर्जरी करवाई जा सकती है.

किन लोगों को प्रोस्टेट बढ़ने की दिक्कत होती है

जिन पुरुषों की उम्र 40 से ज्यादा है उन्हें प्रोस्टेट बढ़ने की दिक्कत हो सकती है. परिवार में किसी को कभी प्रोस्टेट की दिक्कत रही हो तो व्यक्ति को भी हो सकती है. दिल की दिक्कतें और डायबिटीज की दिक्कत में भी प्रोस्टेट बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ