World Homeopathy Day: होम्योपैथिक से किन-किन बीमारियों का होता है इलाज? जानिए कब लेना चाहिए इसका सहारा 

World Homeopathy Day: होम्योपैथिक इलाज का एक नेचुरल प्राकृतिक इलाज का तरीका है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। खासकर पुरानी और बार-बार होने वाली समस्याओं में यह अच्छा विकल्प साबित होता है.

World homeopathy day 2026

होम्योपैथी क्या है? Image Credit- Shutterstock

Homeopathy Ka Ilaj: अंग्रेजी दवाओं से ज्यादा लोग होम्योपैथी की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दवाओं को खाने का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और तमाम दवाएं प्राकृतिक तत्वों से बनाई जाती हैं. होम्योपैथिक इलाज में शरीर को अंदर से ठीक करने पर जोर दिया जाता है, लेकिन सवाल यह है कि होम्योपैथिक में आखिर किन-किन बीमारियों का इलाज होता है और कब इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है? कई बार बड़ी बीमारियों में होम्योपैथिक इलाज काम नहीं आता और अंग्रेजी दवाओं के ऊपर रुख करना पड़ता है. आइए इस लेख में विश्व होम्योपैथी दिवस के मौके पर विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

होम्योपैथी क्या है?

होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें जैसा रोग वैसी दवा के सिद्धांत पर इलाज किया जाता है. इसमें शरीर की इम्युनिटी बढ़ाकर बीमारी को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जाती है. हालांकि, इसकी दवा खाने का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. 

किन-किन बीमारियों में मिल सकता है फायदा?

  • स्किन से जुड़ी समस्याएं- स्किन से जुड़ी समस्याओं को लेकर होम्योपैथी स्किन से जुड़ी समस्याएं- स्किन से जुड़ी स में इलाज किया जाता है. एक्जिमा, सोरायसिस, मुंहासे, एलर्जी जैसी स्किन प्रॉब्लम में होम्योपैथी काफी असरदार मानी जाती है. यह समस्या की जड़ पर काम करती है, जिससे बार-बार होने वाली परेशानी कम होती है. 
  • पेट और पाचन संबंधी समस्याएं- अगर आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच की समस्या रहती है तो होम्योपैथिक दवाएं धीरे-धीरे लेकिन स्थायी राहत दे सकती हैं. हालांकि, बिना डॉक्टर के दवा खाना किसी भी लिहाज से सही नहीं है. 
  • एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं- अगर आपको बार-बार सर्दी, खांसी या एलर्जी हो जाती है तो इसका इलाज होम्योपैथी में मिल जाएगा. इन बीमारियों में यह काफी फायदेमंद मानी जाती है. खासकर जिन लोगों को मौसम बदलते ही समस्या होती है, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है. 
  • जोड़ों का दर्द और गठिया- गठिया और जोड़ों के दर्द में भी होम्योपैथिक इलाज अच्छा माना जाता है. यह दर्द को कम करने के साथ सूजन पर भी काम करता है. 
  • महिलाओं की समस्याएं- महिलाओं से संबंधित समस्याएं जैसे पीरियड से जुड़ी दिक्कतें, हार्मोनल इम्बैलेंस और PCOD जैसी में भी होम्योपैथी का सहारा लिया जाता है. 

कब नहीं लेना चाहिए सिर्फ होम्योपैथी का सहारा?

होम्योपैथी कई बीमारियों में मदद करती है, लेकिन कुछ गंभीर स्थितियों में केवल इसी पर निर्भर रहना सही नहीं होता है. 

विज्ञापन
  • अचानक दिल का दौरा
  • गंभीर चोट या एक्सीडेंट
  • कैंसर की बीमारी होना 

कब होम्योपैथी लेना फायदेमंद होता है?

कई रिसर्च के मुताबिक, होम्योपैथी लेना तब ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जब बीमारी पुरानी हो जाती है. इसके अलावा, यह तब लेना और फायदेमंद हो सकता है जब दूसरी दवा फायदा नहीं करती. होम्योपैथिक दवा की यही खासियत होती है क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं और यह शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर नहीं करते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ