Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

एयर कंडीशनर की हवा बन सकती है सेहत के लिए खतरा, यहां जानिए किन लोगों को AC में नहीं सोना चाहिए

Who Should Not Sleep In AC: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें एयर कंडीशनर की हवा से नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से लोग हैं जिनके लिए AC की हवा सही नहीं है और जिन्हें AC के सामने सोने से परहेज करना चाहिए.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 18, 2026 20:31
AC Side Effects
AC से किसे बचना चाहिए?

AC Side Effects: गर्मियों में जितना मुश्किल व्यक्ति के लिए दिन काटना होता है उतनी ही मुश्किलों से रात कटती है. ऐसे में व्यक्ति दिनभर तो किसी तरह काम निपटा लेता है लेकिन जब रात में सोने की बारी आती है तो ठंडी हवा की दरकार होती ही है. गर्मियों के मौसम में तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि एयर कंडीशनर (Air Conditioner) की हवा ही किसी तरह इस गर्माहट के सामने टिक पाती है. AC की ठंडी-ठंडी हवा में जो नींद आती है उसका कोई जवाब ही नहीं है. लेकिन, सभी के लिए यह हवा अच्छी हो ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें AC के सामने सोने से मना किया जाता है या परहेज की सलाह दी जाती है क्योंकि इन लोगों के लिए AC की हवा नुकसानदायक हो सकती है. यहां जानिए कौन से हैं ये लोग जिन्हें एसी में नहीं सोना चाहिए.

यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? | White Hair Causes

---विज्ञापन---

किसे AC की हवा में नहीं सोना चाहिए

अस्थमा के मरीजों को

AC की हवा शुष्क होती है. यह हवा नाक और फेफड़ों के अंदर की नमी सोख लेती है जिससे बलगम सख्त हो सकता है. इससे अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और सुबह उठते ही साइनस का सिरदर्द परेशान कर सकता है.

---विज्ञापन---

आर्थराइटिस के मरीजों को

जिन लोगों को आर्थराइटिस या गठिया और जोड़ों का दर्द रहता है उन्हें AC के सामने सोने से बचना चाहिए. एसी की ठंडी हवा मांसपेशियों में खिंचाव को बढ़ाती है. इससे जोड़ों में अकड़न होने लगती है और दर्द बढ़ जाता है. ठंडक की वजह से ब्लड फ्लो भी धीमा होने लगता है जिससे घुटनों में सूजन बढ़ जाती है.

ड्राई आई सिंड्रोम के मरीजों को

जिन लोगों को ड्राई आई सिंड्रोम है या जिनकी आंखें सूखती हैं उन्हें AC में सोने से बचना चाहिए क्योंकि एयर कंडीशनर की हवा आंखों में सूखेपन और जलन को बढ़ा सकती है.

नवजात शिशु को

नवजात बच्चे का शरीर अपने आप ही तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता है. ऐसे में AC में बच्चे को सुलाया जाए तो उसे हाइपोथर्मिया का खतरा हो सकता है.

त्वचा रोगियों को

जिन लोगों को त्वचा के रोग हैं, खुजली या रैशेज होते हैं उन्हें AC में नहीं सोना चाहिए. AC की हवा त्वचा की नमी को सोखकर दिक्कत को बढ़ा सकती है.

AC में सोते हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

  • तापमान को संतुलित रखें. 16 या 18 डिग्री नहीं बल्कि 24 से 26 डिग्री में सोएं.
  • ह्यूमिडिफायर का उपयोग करने पर आपका गला या नाक नहीं सूखेंगे.
  • AC की सीधी हवा से बचें और कंबल या मोटी चादर ओड़कर ही सोएं.
  • धूप से आते ही AC की हवा ना लें. इससे थर्मल शॉक लग सकता है.

यह भी पढ़ें – फैटी लिवर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने कहा फैट को साफ कर देंगे ये फूड्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 18, 2026 08:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.