कौन से विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? | White Hair Causes

White Hair Causes: उम्र बढ़ना ही नहीं बल्कि शरीर में किसी पोषक तत्व या कहें विटामिन की कमी से भी बाल सफेद हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए उम्र बढ़ने के अलावा बाल सफेद होने का क्या कारण हो सकता है.

White Hair Causes
1 / 7
White Hair Causes

Kis Vitamin Ki Kami Se Baal Safed Hote Hain: व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है तो जायजतौर पर बाल सफेद होने लगते हैं. लेकिन, कम उम्र में भला बाल क्यों सफेद होते हैं? असल में शरीर में होने वाली कुछ पोषक तत्वों या कहें विटामिन की कमी समय से पहले बालों के सफेद (White Hair) होने की वजह बन सकती है. ऐसे में यहां जानिए आपके काले बाल किस विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) से अपनी रंगत खोने लगे हैं.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी 2 / 7

समय से पहले बालों के सफेद होने का एक कॉमन कारण है शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हो जाना. इस विटामिन की कमी से हेयर फॉलिकल्स प्रभावित होते हैं और मेलानिन के प्रोडक्शन पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी

 विटामिन डी की कमी 3 / 7

विटामिन डी की कमी बालों को भी प्रभावित करती है. इस विटामिन की कमी से बालों के झड़ने और बालों के सफेद होने की दिक्कत हो सकती है.

विटामिन बी5 की कमी

विटामिन बी5 की कमी 4 / 7

बालों के सफेद होने के पीछे विटामिन बी5 भी हो सकता है. यह विटामिन हेयर पिग्मेंट को बनाए रखने में सहायक होता है जिस चलते इसकी कमी होने पर बालों की रंगत फीकी पड़ने लगती है.

विज्ञापन

विटामिन बी7 की कमी

विटामिन बी7 की कमी 5 / 7

एक और विटामिन है जिसकी शरीर में कमी हो जाए तो बाल सफेद हो सकते हैं. यह विटामिन है विटामिन बी7. यह विटामिन केराटिन के प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है और इसकी कमी होने पर समय से पहले बालों की रंगत हल्की होना शुरू हो जाती है.

विटामिन बी9 की कमी

विटामिन बी9 की कमी 6 / 7

विटामिन बी9 को फोलेट कहा जाता है. इस विटामिन की कमी होने पर विटामिन बी12 पर भी असर पड़ता है जिससे बाल सफेद हो सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे काले होंगे सफेद बाल

कैसे काले होंगे सफेद बाल7 / 7

बालों को फिर से अंदरूनी रूप से काला करने के लिए इन विटामिन की कमी को पूरा करना जरूरी है. आप खानपान में विटामिन से भरपूर चीजें शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा, सप्लीमेंट्स और विटामिन फोर्टिफाइड फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन