Kidney Stone Symptoms: बार-बार पेशाब आना कई लोगों के लिए एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन अगर यह परेशानी लगातार बनी रहे या इसके साथ दर्द, मूत्र में रक्तस्राव, जलन या कमर में तेज दर्द जैसे लक्षण भी दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार पेशाब आना केवल अधिक पानी पीने या मौसम बदलने की वजह से ही नहीं होता, बल्कि यह किडनी स्टोन (Pathri), यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), प्रोस्टेट की समस्या, कैंसर या डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है. इसी बारे बता रहे हैं शारदाकेयर हेल्थसिटी के वरिष्ठ सलाहकार और यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पी तिवारी. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं पुरुषों में कैसे दिखते हैं किडनी स्टोन के लक्षण.
यह भी पढ़ें – पैर में दर्द होने पर कब नहीं लगाना चाहिए गर्म तेल, डॉक्टर ने बताया किस स्थिति में मालिश बढ़ा सकती है दिक्कत
पुरुषों में किडनी स्टोन के लक्षण
- बार-बार पेशाब आने की इच्छा होना
- पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना
- कमर या पेट के एक तरफ हल्का या तेज दर्द होना
- पेशाब में खून आना
- पेशाब का रंग गहरा या बदबूदार होना
- मतली या उल्टी की शिकायत
- पेशाब का रुक-रुककर आना.
पुरुष क्यों करते हैं लक्षणों को नजरअंदाज
पुरुष अक्सर काम की व्यस्तता या दर्द के अपने-आप ठीक हो जाने की उम्मीद में डॉक्टर के पास जाने में देर कर देते हैं. कई बार शुरुआती दर्द हल्का होता है, इसलिए मरीज इसे गैस, मांसपेशियों के दर्द या थकान समझ लेते हैं. लेकिन जैसे-जैसे स्टोन आगे बढ़ता है दर्द असहनीय हो सकता है और आपातकालीन इलाज की जरूरत पड़ सकती है.
किन लोगों में ज्यादा होता है खतरा
नॉनवेज फूड्स या शराब का अधिक सेवन करने पर, कम पानी पीने वाले लोगों में, अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड खाने वालों में, मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति में, परिवार में किडनी स्टोन का इतिहास होने पर और लंबे समय तक गर्म वातावरण में काम करने वाले लोगों में गुर्दे की पथरी होने का खतरा ज्यादा रहता है. गर्मियों और उमस वाले मौसम में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन बढ़ जाता है जिससे स्टोन बनने की संभावना भी बढ़ सकती है.
कैसे ठीक होगी किडनी की पथरी
यूरोलॉजिस्ट कहते हैं कि यदि बार-बार पेशाब आने के साथ कमर में दर्द, पेशाब में खून या तेज जलन जैसी शिकायत हो तो स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें. अल्ट्रासाउंड और जरूरत पड़ने पर अन्य जांचों से स्टोन का पता लगाया जा सकता है. शुरुआती अवस्था में कई मामलों का इलाज दवाओं और पर्याप्त पानी पीने से संभव होता है, जबकि बड़े स्टोन के लिए एंडोस्कोपिक या लेजर तकनीक का सहारा लिया जाता है.
बचाव के लिए क्या करें?
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन न करें
- जंक और प्रोसेस्ड फूड, मछली, रेड मीट इत्यादि सीमित मात्रा में खाएं
- पेशाब को लंबे समय तक न रोकें
- नियमित व्यायाम करें और स्वस्थ वजन बनाए रखें
- अगर पहले किडनी स्टोन हो चुका है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय-समय पर जांच कराएं.
कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?
यदि कमर या पेट में असहनीय दर्द हो, पेशाब में खून दिखाई दे, तेज बुखार के साथ पेशाब में तकलीफ हो, उल्टी लगातार हो रही हो या पेशाब बिल्कुल बंद हो जाए तो इसे मेडिकल इमरजेंसी मानते हुए तुरंत अस्पताल जाना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार पेशाब आने की समस्या को केवल सामान्य आदत समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और सही इलाज से किडनी स्टोन का प्रभावी उपचार संभव है और किडनी को होने वाले गंभीर नुकसान से भी बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें – गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं ये 13 फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा बाजार से जरूर लेकर आएं घर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
17 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
20 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
20 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
22 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
23 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines