Gold Rate Fall Today: 10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें अपने शहर का रेट
Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 10 दिनों में 24K सोना 5,840 रुपये सस्ता हो गया है और चांदी 25,000 रुपये तक टूट गई है. जानिए दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव क्या है.
त्योहारी मौसम के बीच सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है. (फोटो - एआई)
Gold Silver Rate Today: क्या आप भी अपनी शादी की खरीदारी, धनतेरस की बची शॉपिंग या गहने बनवाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो जरा रुकिए और मुस्कुराइए. आपके लिए भारतीय सर्राफा बाजार से एक बहुत ही राहत भरी खबर आई है. पिछले कुछ दिनों की बात करें तो सोने-चांदी के तेवर काफी तीखे थे, लेकिन अब इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. भले ही आज बाजार में शांति है और भाव स्थिर हैं, लेकिन पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो सर्राफा बाजार धड़ाम से नीचे आया है. जानिये आपके शहर में आज क्या हैं सोने-चांदी के ताज़ा रेट्स और क्यों अचानक गिर रहे हैं इनके दाम.
विज्ञापन
10 दिनों में कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी?
अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो यह गणित समझना आपके लिए बेहद जरूरी है. 10 दिनों के भीतर 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 5,840 रुपये तक सस्ता हो चुका है. आम तौर पर ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरट गोल्ड भी 5,050 रुपये नीचे फिसल चुका है. वहीं चांदी ने तो खरीदारों को चौंका ही दिया है. मुनाफावसूली और इंडस्ट्रियल मांग की सुस्ती की वजह से महज 10 दिनों में एक किलो चांदी की कीमत 25,000 रुपये तक गिर गई है.
विज्ञापन
23 अक्टूबर को चांदी 5,000 टूटी थी, फिर 5 दिनों तक शांत रही. इसके बाद 29 से 31 अक्टूबर के बीच सिर्फ 3 दिनों में ही 20,000 रुपये और सस्ती हो गई. फिलहाल दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में चांदी 2,00,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है.
आपके शहर में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की दरें कुछ इस प्रकार हैं:
विज्ञापन
क्यों अचानक फीकी पड़ रही सोने-चांदी की चमक? अब सवाल यह उठता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि सोने-चांदी के दाम इतनी तेजी से नीचे आने लगे? इसके पीछे मुख्य रूप से 3 बड़े कारण हैं:
कच्चे तेल में उछाल: दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक (Geo-political) तनाव के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उबाल आ गया है, जिससे कीमती धातुओं की चमक पर असर पड़ा है.
ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर: जब भी दुनियाभर के केंद्रीय बैंक (जैसे अमेरिका का फेडरल रिजर्व या भारत का RBI) महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरें बढ़ाते हैं, तो निवेशक सोने से पैसा निकालकर अन्य विकल्पों में लगाने लगते हैं.
मुनाफावसूली : निवेशकों ने ऊंचे दामों पर जमकर बिकवाली की है और अपना मुनाफा बटोरा है, जिससे बाजार में अचानक सप्लाई बढ़ी और कीमतें गिर गईं.
अगर आपके घर में शादी-ब्याह है या आप लंबे समय से सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे थे, तो यह बाजार में आई गिरावट आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है. खरीदारी करने से पहले हॉलमार्क (Hallmark) जरूर चेक करें और अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्जेस की तुलना करना न भूलें.