ऋषभ पंत का कमबैक फिर टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर

Rishabh Pant Set Miss India A Match: ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड A के खिलाफ शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे. अब बताया जा रहा है कि पंत एक और मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

rishabh pant

ऋषभ पंत तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर हो गए हैं (Image: ANI)

Rishabh Pant Set Miss India A Match: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण बाहर चल रहे हैं. उन्हें ईरानी कप के दौरान चोट आई थी, जिस वजह से वह इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से बाहर हो गए. बताया जा रहा था कि वह तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के जरिए मैदान पर कमबैक कर सकते हैं. हालांकि, पंत का कमबैक अब और टल गया है. चोट से रिकवरी में उन्हें थोड़ा और समय लगेगा.

विज्ञापन

ऋषभ पंत का कमबैक टला

भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच लिंकन में होगा. यह मुकाबला 7 से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इस मैच में ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद थी. हालांकि, दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पंत लगभग फिट हो गए हैं और उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी वह मैदान पर कमबैक के लिए तैयार नहीं हैं.

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया, ‘चोट से ठीक होने के बाद ऋषभ पंत ने स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है. अभी उन्हें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हो रहा है और उन्हें चोट से जुड़े कोई भी लक्षण नहीं हैं. हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर उनकी वापसी का समय तय नजर नहीं आ रहा है.’ ऋषभ पंत को मैच फिटनेस साबित करने के लिए 3-4 अभ्यास सत्र पूरे करने होंगे. इन सेशनों में उनकी फिजिकल कंडीशन, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर मुख्य रूप से फोकस रहेगा. CoE में होने वाले 3-4 सेशन के आधार पर पंत की फिटनेस का नतीजा निकलेगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

ऋषभ पंत टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं. 19 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले पंत को किसी भी तरह से फिटनेस हासिल करनी होगी. न्यूजीलैंड की मुश्किल परिस्थितियों में पंत का अनुभव काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. पंत ने शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्ट मिस किए और अब वह तीसरे मुकाबले का भी हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में पंत की वापसी टलती जा रही है. अगर पंत CoE में अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए, तो वह टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं.

ध्रुव जुरेल टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं और स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड A के खिलाफ जुरेल ने जोरदार शतक जड़ा. वह अच्छी फॉर्म में हैं और टीम इंडिया के पास एक तरह से पंत का बैकअप तैयार है. हालांकि, ऋषभ अपने आप में बड़े मैच विनर हैं और उनकी कमी पूरी करना किसी के लिए भी उतना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ