Video: वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान, जानें उपाय

Horoscope 2026: वृषभ राशि के लोगों को ग्रहों के प्रभाव से नुकसान हो सकता है. इन लोगों को कारोबार में जोखिम उठाने और किसी भी तरह के लालच से बचना होगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Vrishabh Rashi.jpg

Horoscope 2026: राहु केतु के कारण 5 दिसंबर 2026 तक वृषभ राशि वालों को परेशानी हो सकती है. राहु आपके चतुर्थ भाव में रहेगा और केतु आपके दशम भाव में रहेगा. इन लोगों को इसके प्रभाव से नुकसान हो सकता है. वृषभ राशि के लोगों को कारोबार में जोखिम उठाने और किसी भी तरह के लालच से बचने की कोशिश करनी चाहिए. लालच के कारण पाप का जन्म होता है. आपको इससे बचना होगा.

विज्ञापन

कैसा रहेगा नवंबर 2026?

वृषभ राशि वालों को 31 अक्टूबर के बाद यानी नवंबर महीने में आर्थिक नुकसान हो सकता है. आप लोगों को लाभ नहीं होगा. मुनाफा कम हो सकता है. आप लोग भावनाओं में बहकर निवेश ना करें. आप लोगों का वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. अविवाहित लोग जल्दबाजी में रिश्ता तय ना करें. घर में किसी भी बात को लेकर बहुत बड़ा विवाद ना होने दें. परिवार में खर्चों को लेकर के नियंत्रण रखें.

विज्ञापन

5 दिसंबर के बाद राहु और केतु की स्थिति में बदलाव होने से इसका असर वृषभ राशि पर होगा. आपको जमीन खरीदते समय सावधान रहना होगा. पेपर वर्क में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें. मकान बनाने में देर हो सकती है. गाड़ी खराब होने के कारण खर्च बढ़ सकते हैं. वृषभ राशि के लोगों को चंडी कवच, दुर्गा कवच, दिव्या कवच जो दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से कठिन परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ