Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना! सामने आया नाम

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. एविक्टेड कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर भी एविक्शन के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इस वीकेंड का वार में कौन एविक्ट होने वाला है.

bigg boss 20 shocking eviction

'बिग बॉस 20' में कौन होगा एविक्ट? (pic credit- jiohotstarreality)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट वीकेंड का वार वाले एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की भी तारीफ की गई. इसी दौरान सलमान खान ने एक बार फिर स्काउट ओपी और लव गिल के मुद्दे पर बात की और सभी घरवालों की राय भी ली. वहीं अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने जा रहा है. 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूट जाएगा. चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है.

विज्ञापन

कौन होगा एविक्ट?

‘बिग बॉस 20’ के फैन पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से आसिफ खान का सफर खत्म होने जा रहा है. हालांकि अभी तक शो के मेकर्स ने आसिफ खान के एविक्शन से पर्दा नहीं उठाया है. अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान आसिफ खान के एविक्शन की घोषणा करते नजर आएंगे. अब आसिफ खान के जाने से शो में क्या बदलाव देखने को मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा.

विज्ञापन

कौन-कौन है नॉमिनेट?

‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हैं. इनमें लव गिल, स्काउट ओपी, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, गुल्लू और कनिका मान जैसे सितारे शामिल हैं. इन सभी के मुकाबले आसिफ खान का गेम वीक है. ये ही वजह है कि आसिफ खान इस वीकेंड का वार में एविक्ट होने जा रहे हैं. वहीं इसके बाद घर में बाकी कंटेस्टेंट्स के गेम में भी बदलाव देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर भी आसिफ खान के फैंस उनके एविक्शन की खबर से काफी दुखी नजर आ रहे हैं.

लेटेस्ट प्रोमो वायरल

वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है. इसमें दिखाया गया है कि एल्विश यादव शो में नजर आएंगे. एल्विश बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक मस्ती करते दिखाई देंगे. वहीं सलमान खान भी एल्विश के साथ घरवालों की टांग खींचते नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही सलमान खान स्काउट ओपी को भी सलाह देते नजर आ रहे हैं और लाइफ में आगे बढ़ने की बात भी करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ