पैर में दर्द होने पर कब नहीं लगाना चाहिए गर्म तेल, डॉक्टर ने बताया किस स्थिति में मालिश बढ़ा सकती है दिक्कत

Hot vs Cold Massage: हर दर्द पर तेल की मालिश करना दिक्कत का सबब बन सकता है. ऐसे में यहां जानिए ऑर्थोपेडिक सर्जन कौन सी सावधानी बरतने के लिए कह रहे हैं. डॉक्टर ने बताया कि कब गर्म तेल से मालिश करनी चाहिए और कब नहीं.

garm tel ki malish kab nahi karni chahiye
1 / 7
garm tel ki malish kab nahi karni chahiye

When To Avoid Oil Massage: जोड़ों के दर्द से अक्सर ही लोग परेशान रहते हैं. किसी को बढ़ती उम्र में यह दर्द महसूस होता है तो किसी को कम उम्र में भी जोड़ों का दर्द सता सकता है. यह दर्द अलग-अलग वजह से हो सकता है. लेकिन, अक्सर ही लोग एक बड़ी गलती कर देते हैं. यह गलती है हर तरह के दर्द पर गर्म तेल से मालिश (Hot Oil Massage) करना. घुटनों, कंधों या फिर पैर के एंकल में हो रहे दर्द से राहत पाने के लिए लोग गर्म तेल से मालिश करने लगते हैं. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि हर दर्द पर तेल की मालिश नुकसानदायक साबित होती है. सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि हर दर्द पर गर्म तेल से मालिश क्यों नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

हर दर्द में नहीं लगाते तेल

हर दर्द में नहीं लगाते तेल 2 / 7

डॉक्टर बताते हैं कि ज्यादातर लोग यह रियलाइज नहीं कर पाते कि गर्म तेल से मालिश करना उनकी समस्या को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. हर तरह के जॉइंट पेन को गर्म तेल से ट्रीट नहीं किया जा सकता है. यह एक बड़ी गलती है कि हर दर्द पर तेल की मालिश का नुस्खा आजमाया जाए.

विज्ञापन

बर्फ की मालिश कब करनी चाहिए

बर्फ की मालिश कब करनी चाहिए 3 / 7

अगर जोड़े में सूजन नजर आए, छूने पर गर्माहट महसूस हो और हाल ही में चोट लगी है तो गर्माहट से ब्लड फ्लो ज्यादा होने से सूजन बढ़ सकती है. इस स्थिति में बर्फ सबसे ज्यादा काम आती है.

कब करें तेल से मालिश

कब करें तेल से मालिश 4 / 7

अगर जोड़ में अकड़न महसूस होती है, दर्द होता है लेकिन सूजन नहीं होती तो गर्माहट से मदद मिल सकती है. हीट आस-पास की मसल्स को रिलैक्स करती है और कंफर्ट को बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

हर दर्द एक नहीं है

हर दर्द एक नहीं है 5 / 7

इसीलिए जोड़ों के दर्द से परेशान 2 लोगों को अलग ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है. ऐसे में हर दर्द पर सरसों का तेल लगाने के बजाय पहले समझें कि किस तरह का दर्द है और गर्म तेल से ठीक हो सकता है या नहीं.

इस तरह समझें

इस तरह समझें 6 / 7

अगर सूजन है तो बर्फ लगाएं, अगर चोट अभी-अभी लगी है या किसी चीज से हाल ही में टकराने के बाद दर्द हुआ है तो बर्फ लगाएं, और अगर बिना सूजन के दर्द वाले हिस्से पर अकड़न या जकड़न महसूस होती है तो गर्म सिकाई से मदद मिलेगी.

विज्ञापन

सही अप्रोच से ही दूर होगी दिक्कत

सही अप्रोच से ही दूर होगी दिक्कत 7 / 7

डॉक्टर का कहना है कि दर्द को सही तरह ट्रीट किया जाए तो जल्द राहत मिलती है. इसीलिए जाने-अनजाने में दर्द बढ़ाने से बेहतर सही तरीका आजमाने की कोशिश करें. यह भी पढ़ें - अर्थराइटिस के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर ने बताया पैर के इस हिस्से में रोज होता है दर्द अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन