होटल के तौलिये हमेशा मुलायम और जल्दी सूखते क्यों हैं? घर पर भी अपनाएं ये आसान लौंड्री Tips
क्या आपके घर में भी इस्तेमाल होने वाला तोलिया जल्दी सूखता नहीं है और काफी सख्त हो गया है? आइए आपको बताते हैं कैसे आप तोलियों को मुलायम बना सकते हैं.

होटल में इस्तेमाल होने वाले तौलिये अक्सर मोटे, मुलायम और साफ-सुथरे महसूस होते हैं. गीले होने के बाद भी ये कई बार घर के सामान्य तौलियों की तुलना में जल्दी सूख जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, आइए जानते हैं.
तौलिये को दूसरे कपड़ों से अलग धोएं
2 / 8घर में अक्सर तौलिये को कपड़ों या बेडशीट के साथ ही वॉशिंग मशीन में डाल दिया जाता है. इससे जिप, बटन और दूसरे कपड़ों के खुरदुरे हिस्सों से तौलिये के कॉटन फाइबर को नुकसान हो सकता है. इसलिए इन्हें अलग धोना बेहतर होता है.
मशीन को जरूरत से ज्यादा न भरें
3 / 8वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े भरने पर पानी और डिटर्जेंट तौलिये के बीच अच्छी तरह नहीं पहुंच पाता. इससे सफाई प्रभावित होती है और रेशों में डिटर्जेंट या गंदगी के अवशेष रह सकते हैं. मशीन में पर्याप्त जगह छोड़ने से तौलिया अच्छी तरह धुलता और रिंस होता है.
बहुत गर्म पानी से बचें
4 / 8बहुत गर्म पानी गंदगी और तेल हटाने में मदद कर सकता है, लेकिन हर बार जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल तौलिये के कॉटन फाइबर को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे समय के साथ तौलिया खुरदुरा या सिकुड़ा हुआ महसूस हो सकता है. जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी इस्तेमाल करें.
फैब्रिक सॉफ्टनर ज्यादा न डालें
5 / 8तौलिये को मुलायम बनाने के लिए फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है. सॉफ्टनर तौलिये के रेशों पर परत बना सकता है, जिससे पानी सोखने की क्षमता कम हो जाती है. कई बार सही धुलाई और अच्छी रिंसिंग ही काफी होती है.
ड्रायर बॉल्स से मिल सकती है मदद
6 / 8अगर आपके पास कपड़े सुखाने वाला ड्रायर है, तो ड्रायर बॉल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये तौलियों को आपस में चिपकने से रोकने और उनके बीच गर्म हवा के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. इससे मोटे तौलिये कुछ जल्दी सूख सकते हैं और फूले हुए भी लगते हैं.
डिटर्जेंट और हार्ड वॉटर
7 / 8समय के साथ डिटर्जेंट, हार्ड वॉटर के मिनरल्स और शरीर से निकलने वाला तेल तौलिये के रेशों में जमा हो सकता है. इससे तौलिया भारी, सख्त और कम पानी सोखने वाला लगने लगता है. इसलिए जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालने के बजाय अच्छी तरह रिंस करना जरूरी है.
धोने के बाद तुरंत सुखाएं
8 / 8धोने के बाद तौलिये को लंबे समय तक मशीन या बाल्टी में गीला छोड़ना सही नहीं है. मोटे कपड़े में नमी फंसने से बदबू आ सकती है. तौलिये को तुरंत निकालकर अच्छी हवा वाली जगह पर फैलाएं. जरूरत पड़ने पर सफेद सिरका या बेकिंग सोडा भी सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह भी पढ़ें: दिवाली पर पुताई नहीं करा पाए? इन ट्रिक्स से बिना पेंट के चमक उठेंगी घर की दीवारें