Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

बार-बार यूरिन आना और पीठ में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं किडनी फेलियर के शुरुआती संकेत

Failure Ke Shuruati Lakshan: आज के वक्त में लोगों के बीच किडनी से जुड़ी समस्या का खतरा बहुत बढ़ गया है, जिसपर वक्त रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह जीवन पर संकट बन सकता है. ऐसे में हम इस स्टोरी में कुछ ऐसे अहम लक्षणों के बारे में बात करेंगे, जो किडनी फेलियर के शुरुआत में दिखाई देते हैं, जो दिखने में आम से लगते हैं, लेकिन पीछे की वजह खतरनाक होती है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 3, 2026 10:36
Kidney Failure Early Signs
किडनी से जुड़े इन संकेतों को न करें इग्नोर. (Image: AI)

Early Symptoms Of Kidney Failure: आज के वक्त में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर तरह-तरह की बीमारियों को घर बन जाता है, जिस कारण हर वक्त किसी न किसी तरह की समस्या को झेलना पड़ता है. कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा शरीर अंदर की स्थिति को लेकर कुछ संकेत देता है, जो इस बात की गवाही दे रहा होता है कि आपके अंगों को मदद की जरूरत है, लेकिन कम जानकारी के कारण अक्सर लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका परिणाम वक्त से साथ गंभीर हो जाता है. आज के वक्त में कई लोग किडनी से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं और कई मरीज ऐसे भी हैं, जिनकी लापरवाही के कारण उनकी किडनी फेल हो चुकी हैं, इसलिए किडनी फेलियर के शुरुआती संकेतों को जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि शुरुआत में यह बहुत आम से दिखाई देते हैं, लेकिन इनकी हकीकत खतरनाक होती है.

यह भी पढ़ें:सुबह उठते ही रहती है थकान? अपनाएं ये 5 आसान मॉर्निंग हैबिट्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फिट

---विज्ञापन---

क्यों जरूरी है किडनी का सेहतमंद रहना? Kidney Health

हमारी किडनी (Kidney) शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, गंदे और विषैले तत्वों को बाहर निकालने और शरीर में पानी और जरूरी खनिजों का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. जब किडनी सही तरीके से काम करती है, तो शरीर स्वस्थ और एनर्जी से भरा महसूस करता है. लेकिन जैसे ही इसकी कार्यक्षमता में गड़बड़ी शुरू होती है, शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है. ऐसे ही कुछ आम लेकिन खतरनाक संकेतों के बारे में हम इस स्टोरी में बात करेंगे.

---विज्ञापन---

इन लक्षणों को गलती से न करें नजरअंदाज Early Symptoms Of Kidney Failure

किडनी की समस्या होने पर कुछ सामान्य लेकिन अहम लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, इनमें;

  • कमर के निचले हिस्से या पसलियों के नीचे लगातार दर्द महसूस होना, जो धीरे-धीरे पेट या जांघों तक फैल सकता है.
  • बार-बार पेशाब आना, खासकर तब जब पानी का सेवन सामान्य हो.
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द होना.
  • पेशाब का रंग गहरा या असामान्य दिखना.
  • पेशाब में खून की मौजूदगी महसूस होना, किडनी से जुड़ी बीमारी का गंभीर संकेत हो सकता है.
  • इसके अलावा, सुबह उठते समय आंखों के नीचे या चेहरे पर सूजन दिखना. (जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तब शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे ऐसी स्थिति बन सकती है).
  • बिना ज्यादा काम किए भी लगातार थकान महसूस होना.
  • भूख कम लगना, मतली या उल्टी आना.
  • त्वचा में लगातार खुजली होना.
  • सांस लेने में परेशानी या हल्की हरकत में भी सांस फूलना.

ये सभी संकेत किडनी के ठीक से काम नहीं करने के कारण शरीर में जो विषैले तत्व जमा हुए हैं, उनकी ओर इशारा करते हैं. इसलिए इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

इस बात को जरूर रखे ध्यान Kidney Failure Prevention Tips

अगर ऊपर बताए गए कई लक्षण एक साथ नजर आएं या एक भी नजर आए, तो देर किए बिना डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. शुरुआती जांच और सही इलाज से किडनी को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है. हालांकि, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना फायदेमंद है और अपनी डाइट को हेल्दी रखें, ताकि बीमारियों का खतरा कम हो. साथ ही, ब्लड प्रेशर और वजन पर नियमित नजर रखें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों के लिए रोजमर्रा की ये चीजें जहर से कम नहीं! कहीं आप तो नहीं खा रहे?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 03, 2026 10:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.