क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स से बढ़ता है कैंसर का खतरा? जानिए क्या है इसके पीछे की असल सच्चाई

Birth Control Pills Use: अक्सर महिलाओं का सवाल रहता है कि क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ने लगता है? आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है और इस तरह के पिल्स का सेवन करना कितना खतरनाक हो सकता है?

Birth Control Pills Side Effects

प्रेग्नेंसी रोकने वाली गोलियां क्या कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं?

Cancer By Taking Birth Control Pills Use: आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी फैमिली प्लानिंग सोच-समझकर करते हैं. करियर, आर्थिक स्थिति और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए कपल्स सही समय पर ही बच्चा प्लान करना चाहते हैं. इसी कारण बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया है. लेकिन इसके साथ ही लोगों के मन में यह डर भी रहता है कि कहीं इन गोलियों से शरीर पर गलत असर तो नहीं पड़ता या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा तो नहीं बढ़ जाता. ऐसे में सही और साफ जानकारी होना बहुत जरूरी है ताकि किसी भी तरह के भ्रम से बचा जा सके. इस स्टोरी में हम आपको इन्हीं गोलियों से जुड़े कुछ आम लेकिन जरूरी सवालों के बारे में बताएंगे, जिसे जानना हर महिला और पुरुष के लिए जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती है? How do contraceptive pills work?

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि जिन गोलियों का आप सेवन कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं वह काम कैसी करती हैं? बर्थ कंट्रोल पिल्स शरीर के हार्मोन को नियंत्रित करके प्रेग्नेंसी को रोकती हैं. मुख्य रूप से ये दो तरह की होती हैं, कंबाइंड पिल (Combined Pill), जिसमें एस्ट्रोजन (Estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) दोनों हार्मोन होते हैं, और मिनी पिल (Mini-pill), जिसमें सिर्फ प्रोजेस्टेरोन होता है. ये गोलियां ओव्यूलेशन (Ovulation) को रोकती हैं और गर्भधारण की संभावना कम कर देती हैं. सही तरीके से और डॉक्टर की सलाह से इनका इस्तेमाल करने पर ये काफी प्रभावी मानी जाती हैं. हालांकि, हर दवा की तरह इनके भी कुछ फायदे और कुछ संभावित साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जिनके बारे में जानकारी होना जरूरी है.

क्या सच में इन गोलियों से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? Do these pills really increase the risk of cancer?

विज्ञापन

कुछ रिसर्च के अनुसार, लंबे समय तक कंबाइंड बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) का खतरा थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन ऐसा भी कहा जाता है कि जैसे ही इन गोलियों का सेवन बंद किया जाता है, कुछ सालों बाद यह जोखिम भी धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर वापस आ सकता है, हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. इसके अलावा, इन गोलियों के सेवन से सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) को लेकर भी कुछ संबंध बताए गए हैं, लेकिन इस पर अभी और अध्ययन की जरूरत है. इसलिए सिर्फ पिल्स को कैंसर का सीधा कारण मानना सही नहीं है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल और बिना डॉक्टर की सलाह के यूं लेते रहना खतरनाक हो सकता है.

क्या इन गोलियों के कुछ फायदे भी होते हैं? Do these pills have any benefits as well?

विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स सिर्फ प्रेग्नेंसी रोकने के लिए ही नहीं बल्कि कुछ स्वास्थ्य लाभ भी देती हैं. कई अध्ययनों में पाया गया है कि इनसे ओवेरियन (Ovarian Cancer) और एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) का खतरा कम हो सकता है. इसके अलावा कुछ महिलाओं में पीरियड्स नियमित करने और दर्द कम करने में भी मदद मिलती है. इसलिए इन गोलियों को सिर्फ नुकसान से जोड़कर देखना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता, लेकिन डॉक्टर के सलाह के बिना इस्तेमाल करना खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए सिर्फ फायदे देखकर ही खुद से इस्तेमाल करना भी एक दम गलत है.

क्या आपको बर्थ कंट्रोल पिल्स लेनी चाहिए?

विज्ञापन

यह फैसला हर व्यक्ति की हेल्थ कंडीशन, उम्र और जरूरत पर निर्भर करता है. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी गर्भनिरोधक दवा शुरू नहीं करनी चाहिए. साथ ही यह भी समझना जरूरी है कि कैंसर का खतरा सिर्फ पिल्स से नहीं बल्कि धूम्रपान, शराब, खराब खानपान और मोटापे जैसे कारणों से भी बढ़ सकता है. सही जानकारी, हेल्दी लाइफस्टाइल और मेडिकल सलाह के साथ लिया गया फैसला हमेशा सुरक्षित और बेहतर होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ