बच्चे के सिर पर चोट लग जाए तो इन 5 लक्षणों पर दें ध्यान, डॉक्टर ने कहा ऐसे पता चलेगा चोट गहरी है या नहीं

Serious Head Injury Symptoms: बच्चा सिर के बल गिर गया है और कहीं अंदरूनी चोट तो नहीं लग गई है, यह जानने के लिए कुछ संकेतों को पहचानना जरूरी है. इसी बारे में बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर. जानिए सिर की चोट गंभीर होने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं.

Head Injury in children

बच्चे के सिर पर चोट लगने के बाद क्या करना चाहिए? Image Credit - Pexels

Head Injury: सिर की चोट हमेशा गहरी हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन अगर बच्चा सिर के बल गिरा है और शरीर कुछ लक्षण देने लगा है तो इन लक्षणों की समय रहते पहचान करना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं पीडियाट्रिशियन डॉ. महेश सुलक्षणे. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अगर खेलते-खेलते बच्चा गिर गया है तो यह कैसे पहचानें कि सिर की चोट गंभीर (Serious Head Injury) है या नहीं. यहां जानिए डॉक्टर किन लक्षणों पर खास ध्यान देने की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

सिर की चोट के बाद 5 संकेतों को ना करें इग्नोर

डॉक्टर ने कहा अगर सिर पर चोट लगने के बाद बच्चे ने रोना चुप कर दिया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि चोट नहीं लगी है या चोट मामूली है. वहीं, बच्चे के गिरने का यह मतलब भी नहीं है कि उसे सिर पर चोट आएगी ही. ऐसे में कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी होता है.

विज्ञापन
  • बच्चे का बार-बार उल्टी (Vomiting) करना या खाना खाने से मना करना
  • असमान्य तरह से नींद आना या फिर नींद आने में दिक्कत होना
  • बिना किसी वजह के लगातार रोने लगना या ऐसा व्यवहार करना जो वह पहले नहीं करता था
  • दौरा पड़ना या सुध खो देना
  • सिर पर सूजन हो जाना जो कम होने के बजाय बढ़ रही हो.

डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं.

बच्चा गिर जाए और सिर पर चोट आए तो क्या करें

विज्ञापन
  • अगर बच्चा सिर के बल गिरा है या गिरने के बाद उसके सिर पर चोट आ गई है तो चोट वाले हिस्से पर बर्फ लगाएं. बर्फ को किसी कपड़े में बांधकर 15 से 20 मिनट बच्चे के सिर की सिकाई करें. इससे सूजन कम हो जाती है.
  • हर 2 से 3 घंटे में बच्चे को देखते रहें. देखें कि उसमें गंभीर चोट के लक्षण तो नहीं दिख रहे हैं.
  • बच्चे को आराम करने के लिए कहें और बहुत ज्यादा एनर्जी वाले खेल खेलने से रोकें.
  • बच्चे की चोट देखने के लिए उसे नींद से ना उठाएं. बच्चे को पूरी नींद लेने दें और उसके नॉर्मल व्यवहार को ध्यान से देखें.

चोट से बचाने के लिए क्या करें

इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा सख्त सतह पर या सीढ़ियों के आस-पास उछलने-कूदने वाले खेल ना खेले, इससे गिरने की संभावना बढ़ती है. कार में बैठे हुए बच्चे का सिर कार से ना टकराए इसके लिए उसे सीटबेल्ट पहनाकर ही बिठाएं. बच्चे खेल खेलते हुए या साइकिल चलाते हुए हेलमेट पहन रहे हैं इस बात का ध्यान रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ