How to Avoid Overeating: हर इंसान अपने लिए बेहतर चाहता है। चाहे वह कपड़े हों, लग्जरी चीजें हों या फिर घूमने की जगह। सब कुछ परफेक्ट चाहिए। ऐसे में आपको अपना भोजन भी परफेक्ट रखना चाहिए। यहां परफेक्ट भोजना का अर्थ खाने की मात्रा के साथ उसके समय से भी है। आज देखा जाता है कि लोग ओवर ईटिंग से परेशान हैं, क्योंकि बाद में ओवरईटिंग (Overeating) के काफी गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं।
भूख और प्यास के लक्षणों को पहचानें
हेल्थ टिप्स (Health Tips) के अनुसार अच्छा भोजन करने के साथ-साथ उसकी सही मात्रा और सही समय भी मायने रखता है। डॉक्टर और डायटिशियन भी भोजन की मात्रा और समय का विशेष ख्याल रखने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान टिप्स लेकर (How to Avoid Overeating) आए हैं, जिनका पालन करने के बाद आप इस समस्या से समय रहते छुटकारा पा सकते हैं।
बार-बार खाने से हो सकती है हालत खराब
बार-बार खाना खाने से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव आपके वजन पर पड़ता है। तेजी से वजन बढ़ने के कारण आपका फिगर खराब हो सकता है। साथ ही अपच, पेट खराब समेत अन्य गंभीर बीमारियों भी आपको जकड़ सकती हैं।
और पढ़िए –Weight Loss Fruits in Winters: इन फलों के सेवन से कम करें बढ़ता वजन, आज ही डाइट में करें शामिल
ओवरईटिंग से कैसे बचें, जानिए जरूरी टिप्स
- हर लक्ष्य (कामकाज के अनुसार) के लिए भोजन का प्रकार भी अलग है। जैसे वजन घटना है तो उसके लिए भोजना के प्रकार और भोजन की मात्रा सुनिश्चित करें।
- भोजन के क्रम (शेड्यूल) को नियंत्रित करें, क्योंकि ज्यादा खाएंगे तो वजन बढ़ेगा। कम खाएंगे को कमजोरी के साथ प्रतिरोधक क्षमता कम होगी। रोग आपके घेर लेंगे।
- शरीर में भूख और प्यास लगने के संकेतों की पहचान करना सीखें। क्योंकि शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पहुंचाने के लिए यह पहचान बेहद जरूरी है।
- जब भी भोजन करें तो शांत और गैजेट फ्री स्थान पर बैठ कर करें। ताकि आपका मस्तिष्क और पेट आपस में जुड़ सकें। खाना खाते समय बातें न करें।
- यदि आपको बार-बार खाना खाने की आदत है तो अपने भोजन की मात्रा को कई हिस्सों में बांट लें। जैसे, भोजन का एक हिस्सा एक समय पर करें, दूसरा हिस्सा कुछ देर बाद लें। आसान शब्दों में कहें तो थोड़ा-थोड़ा खाएं।
- भोजन को चबा-चबा कर खाएं, क्योंकि कहा जाता है कि भोजन को जितना चबाएंगे, उसके उतने ज्यादा पोषक तत्व आपको मिलेंगे। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि 70-75% लोग इसका पालन नहीं करते।
- खाना खाना के तुरंत बाद पानी न पीएं। पानी पीना ही हो तो एक या दो घूंट पानी पीएं। खाने के बाद पानी पीने से पेट भारी होता है और अपाचन की समस्या पैदा होती है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines