Hair Care: अगर आप बालों को कलर फुल बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम आपके लिए चुकंदर के फायदे लेकर आए हैं। ये बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। खास बात ये है कि नेचुरल है, जिससे किसी भी तरह के साइड इफैक्ट होने का खतरा भी नहीं रहता।
दरअसल, बालों को कलर करने के लिए केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल खराब होने का डर बना रहता है और साथ ही ये शरीर के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में चुकंदर हेयर मास्क का यूज करें।
अभी पढ़ें – ये चार आदतें आपके दिल को बनाती हैं कमजोर, आज ही छोड़ें
बरगंडी रंग के हो सकते हैं बाल
चुकंदर का प्रयोग करने से बाल नेचुरली बरगंडी रंग के हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चुकंदर में बीटालेन्स पाया जाता है, जो बालों को नेचुरली रंगने का काम करता है। खास बात ये दहै कि मार्केट में केमिकल युक्त हेयर डाई के मुकाबले यह सुरक्षित है, क्योंकि इसमें किसी प्रकार का केमिकल नहीं होता है।
बालों में चुकंदर लगाने का तरीका और जरूरी सामान
1. बालों में चुकंदर लगाने का घरेलू उपाय
आपको 2 चुकंदर और 1 चम्मच अदरक का रस लेना है।
फिर आपको दो चम्मच जैतून के तेल के जरूरत पड़ेगी।
इन सभी को अच्छी तरह से फैंटकर कटोरी में रखें।
इस मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक अच्छे से लगाएं।
स्कैल्प पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज भी करें।
बालों पर ये हेयर मास्क 1 से 2 घंटे के लिए लगा रहने दें।
उसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो कर शैंपू करें।
2. बालों को करल करने के लिए चुकंदर का घरेलू नुस्खा
चुकंदर से हेयर कलर बनाने का दूसरा तरीका
सबसे पहले आपको 3-4 चुकंदर लेना है। फिर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाना है।
अब चुकंदर को पानी से अच्छी तरह वॉश करें।
इसके बाद चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेडंर में डालें।
ब्लेंडर चलाकर चुकंदर का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को छान कर एक कटोरी में निकालें और इसमें शहद मिलाएं।
इस पैक को लगाने से पहले बालों को शैंपू करें।
बालों के सूखने के बाद चुकंदर का यह पेस्ट बालों पर लगाएं।
बालों पर यह पेस्ट 3 से 4 घंटे के लिए लगा रहने दें।
उसके बाद बालों को शैंपू करें और उनमें कंडीशनर लगाएं।
3. बालों को कलर करने के लिए ऐसे लगाएं चुकंदर
सबसे पहले एक चुकंदर और एक चम्मच नारियल का तेल लेना है।
मास्क बनाने के लिए चुकंदर को ग्राइंड करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
फिर कटोरी में चुकंदर का पेस्ट और नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं।
अब हेयर ब्रश या हाथ की मदद से इस पैक को बालों पर लगाएं।
इस पैक को बालों पर 2 से 3 घंटे के लिए लगा रहने दें।
बालों को शैंपू करके कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
अभी पढ़ें – मानसिक स्वास्थ्य के लिए अद्भुत हैं ये पोषक तत्व, आपको रखेंगे ‘टेंशन फ्री’
इस बात का जरूर रखें ख्याल
अगर आप बालों में चुकंदर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें। इसके साथ ही चुकंदर का पेस्ट बालों पर लगाते समय ध्यान दें कि वह चेहरे पर न लगे, क्योंकि चुकंदर का निशान चेहरे पर भी आ सकता है। वे लोग इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें, जिन्हें चुकंदर से एलर्जी है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
3 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
6 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
8 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
8 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines