---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Fatty Liver के ये 5 संकेत इग्नोर न करें, फिटनेस इंफ्लुएंसर ने शेयर किया वीडियो

Fatty Liver Signs: फैटी लिवर की बीमारी इन दिनों काफी बढ़ गई है। इसके शुरुआती संकेतों को समझना जरूरी है ताकि आपको ज्यादा समस्या न हो। हम आपको फिटनेस इंफ्लुएंसर द्वारा शेयर किए गए संकेतों के बारे में आपको बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Fatty Liver Signs: लिवर हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है। इस अंग में किसी प्रकार की समस्या होने पर आप बीमार हो सकते हैं। लिवर की एक सबसे आम बीमारी फैटी लिवर है। फैटी लिवर से दुनिया में कई लोग पीड़ित है। इसके शुरुआती स्टेज पर कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं, जो सामान्य और आसानी से समझे जाने वाले हैं। हम आपको फिटनेस इंफ्लुएंसर अर्पना श्रीवास्तव द्वारा शेयर किए गए फैटी लिवर के शुरुआती संकेतों के बारे में बता रहे हैं।

क्यों होता है Fatty Liver?

फैटी लिवर होने का सबसे बड़ा कारण लिवर में ज्यादा फैट जमा होना है। यह बैड फैट होता है, जिससे यह रोग होता है। यह स्थिति धीरे-धीरे बढ़ती है और गंभीर रूप ले लेती है। फैट जमने का प्रमुख कारण है ज्यादा तेल से बना खाना खाना। अधिक मसालों वाला भोजन, ज्यादा वजन और अनहेल्दी हैबिट्स, जिसमें शराब पीना और स्मोकिंग करना भी शामिल है।

---विज्ञापन---

फैटी लिवर के 5 साइन्स

1. अबडोमिनल पेन- इंफ्लुएंसर अर्पना बताती हैं कि पेट के निचले हिस्से, जो नाभि के पास के इलाके में तेज दर्द महसूस करना। फैटी लिवर के चलते पेट में सूजन, असहजता और दर्द भी हो सकता है। लिवर में सूजन से ऊपरी दाएं हिस्से में भी दर्द होता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

2. बैड ब्रीदिंग- फैटी लिवर की समस्या होने पर मुंह के अंदर से भी तेज बदबू आती है। माउथ स्मैलिंग इसका सबसे कॉमन लक्षण है। कई बार मुंह की स्मैल इतनी तेज होती है कि दूसरों के साथ-साथ आपको भी स्मैल आती है।

3. थकान- यदि आपको बिना किसी कारण के शरीर में लगातार थकान महसूस होती है और सामान्य गतिविधियों को करने में भी कमजोरी महसूस होती है, तो यह फैटी लिवर का एक संकेत होता है।

---विज्ञापन---

4. स्किन डिस्कलरेशन- फैटी लिवर में त्वचा का रंग पीला होने लगता है। आपको अपने नाखून, आंखें और चेहरे पर पीलापन दिखाई देता है। स्किन का रंग बदलना सीधा-सीधा इशारा है लिवर में किसी खराबी के संकेत का। फैटी लिवर की बीमारी में स्किन में खुजली और लाल रंग के दाने भी हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

5. दाएं कंधे में दर्द- अगर आपके लिवर में किसी तरह की कोई समस्या है, तो आपको अपने दाएं कंधे में तेज दर्द महसूस होगा। आपको अपनी बॉडी के राइट साइड के हिस्से में दर्द के साथ अकड़न महसूस होती है।

क्या करें?

इंफ्लुएंसर अर्पना के अनुसार, फैटी लिवर की समस्या दूर करने के लिए आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखने की जरूरत होती है। लिवर डिजीज में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शराब का सेवन कम से कम करें। शुगर और मैदे से बने फूड्स के सेवन से बचें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 05, 2025 08:15 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola